सूरज साहू TV36 Hindustan
जिला मुंगेली – मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 12.10.2022 को अमलीडीह कोटवार से ग्राम अमलीडीह के पुराने रास्ते में एक बोरी में अज्ञात बच्चे की शव मिलने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 580/22 धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान शव की शिनाख्ति कु. संध्या कुर्रे पिता मनोज कुर्रे, उम्र लगभग 09 वर्ष निवासी ग्राम भरूवागुड़ा के रूप में हुई, जो अपने सौतेले पिता आरोपी मनोज कुर्रे के साथ रहती थी।, आरोपी मनोज कुर्रे के घटना दिनांक से फरार होने के कारण घटना पिता द्वारा ही करने का संदेह था।
मुखबिरों की सूचना से संदेही मनोज कुर्रे के कानपुर उत्तरप्रदेश में रहने की सूचना प्राप्त होने से टीम द्वारा संदेही को कानपुर उत्तरप्रदेश से पकड़ा गया एवम सघन पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतिका पिछले तीन महिने से बीमार थी, एवं अलग-अलग जगह में ईलाज करावाने के बाद भी मृतिका की सेहत में सुधार नही हो रहा था तथा उसकी हालत बहुत अधिक खराब होने एवं उसकी तकलीफ को न देख पाने के कारण मृतिका की गमछे से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया । प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 580/22 धारा 302, 201 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध करते कार्यवाही करते हुए हत्या करने का साक्ष्य पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक गौरव पाण्डेय, सउनि सनत कुमार मिरी, प्रधान आरक्षक वासुदेव पटेल, आरक्षक योगेश यादव, परमेश्वर जांगड़े, मनीष गेंदले, बुंदेल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।