Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नेटफ्लिक्स ने बताया भारत किस तरह उसकी ग्रोथ में महत्वपूर्ण बनकर उभरा……
    News

    नेटफ्लिक्स ने बताया भारत किस तरह उसकी ग्रोथ में महत्वपूर्ण बनकर उभरा……

    By Tv 36 HindustanJuly 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : भारत बना नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे बड़ा बाजार, जून तिमाही में हासिल हुई ये उपलब्धिNetflix in India: नेटफ्लिक्स ने जून तिमाही के दौरान अपनी कमाई और ग्रोथ की जानकारी शेयर की है. उसमें कंपनी ने बताया है कि भारत किस तरह उसकी ग्रोथ में महत्वपूर्ण बनकर उभरा है…

    : Netflix ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स के लिए भारत पहले से प्रमख बाजारों में एक रहा है. अब पेड सब्सक्राइबर्स के मामले में नेटफ्लिक्स के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है. कंपनी ने बताया है कि जून तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर रहा है.

    जून तिमाही में मिले 80 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबरनेटफ्लिक्स ने इस बात की जानकारी शेयरहोल्डर्स को एक लेटर में दी. उसने कहा कि 2024 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून के तीन महीनों के दौरान नेटफ्लिक्स को दुनिया भर में 80.5 लाख नए पेड सब्सक्राइबर मिले. उनमें से 28.3 लाख नए पेड सब्सक्राइबर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में जुड़े. भारत भी एशिया-पैसिफिक रीजन में आता है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र नए मेंबर्स के हिसाब से नेटफ्लिक्स के नंबर-1 भौगोलिक क्षेत्र साबित हुआ.राजस्व के मामले में तीसरे स्थान पर भारतनेटफ्लिक्स के लिए भारत सिर्फ नए पेड सब्सक्राइबर्स के लिहाज से ही चोटी के बाजारों में नहीं है, बल्कि राजस्व के हिसाब से भी भारत की भूमिका अहम है. नेटफ्लिक्स के अनुसार, जून तिमाही के दौरान रेवेन्यू पर्सेंट ग्रोथ के हिसाब से भारत उसके लिए तीसरा सबसे बड़ा देश रहा है. हालांकि कंपनी ने भारत में रेवेन्यू के बारे में कोई आंकड़ा नहीं दिया है. ओवरऑल एशिया-प्रशांत क्षेत्र में जून तिमाही में नेटफ्लिक्स का राजस्व 14.5 फीसदी बढ़कर 1.05 बिलियन डॉलर रहा है, जबकि वैश्विक स्तर पर आंकड़ा 16.8 फीसदी बढ़कर 9.56 बिलियन डॉलर रहा है.

    ऐसे कंटेंट से मिली सब्सक्राइबर जोड़ने में मददभारत में जून तिमाही के दौरान नेटफ्लिक्स को नए पेड सब्सक्राइबर जोड़ने में ताजे कंटेंट से मदद मिली है. नेटफ्लिक्स ने बताया की तिमाही के दौरान उसके प्लेटफॉर्म पर कई नए कंटेंट जारी हुए, जिनसे पेड सब्सक्राइबर जोड़ने में मदद मिली. उनमें संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी और इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला शामिल है. तिमाही के दौरान नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर हीरामंडी को जहां सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ व्यूज मिले, वहीं अमर सिंह चमकीला को 83 लाख बार देखा गया.नेटफ्लिक्स के लिए महत्वपूर्ण बाजार बना भारतनेटफ्लिक्स के अनुसार, जून तिमाही के दौरान भारत में उसकी ग्रोथ में किरण राव की लापता लेडीज और अजय देवगन व माधवन स्टारर शैतान जैसी लाइसेंस्ड फिल्मों की भूमिका भी अहम रही.

    Post Views: 1,035

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर यह एक्शन चला तो बायजू बंद हो जाएगी, हजारों लोगों की नौकरियां छिन जाएंगी……..
    Next Article इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए सरकार ने जारी की नई सुविधा…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या आप जानते है मुंह से निकले एक-एक अपशब्द का हिसाब रखता है यह ग्रह, चुन- चुन कर देता है फल …

    August 5, 2026

    सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

    August 5, 2026

    प्रदेश में इन्हें प्रतिवर्ष मिलेंगे 12 से 24 हजार रुपये, आवेदन आमंत्रित…

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या आप जानते है मुंह से निकले एक-एक अपशब्द का हिसाब रखता है यह ग्रह, चुन- चुन कर देता है फल …
    • सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
    • मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…
    • प्रदेश में इन्हें प्रतिवर्ष मिलेंगे 12 से 24 हजार रुपये, आवेदन आमंत्रित…
    • प्रदेश सरकार सख्त, 3 साल से एक ही जगह जमे अफसर-कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर, आदेश हुआ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?