नई दिल्ली:– अक्षय तृतीया के अवसर पर बढ़ते विवाह आयोजनों के बीच गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। विभाग ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे उपलब्ध स्टॉक की राशनिंग करते हुए बीते तीन माह की खपत के आधार पर 10 प्रतिशत सिलिंडर केटररों, होटल, गार्डन और अन्य कनेक्शनधारियों को उपलब्ध कराएं।
क्यों उठाया गया कदम
दरअसल, 18 से 20 तारीख के बीच बड़ी संख्या में विवाह और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। ऐसे में कमर्शियल गैस सिलिंडर की मांग अचानक बढ़ गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है, ताकि समारोहों में कोई बाधा न आए।
