Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब 200 देश मानेंगे भारत की बात; टॉप 5 देशों में शामिल हुआ भारत…..
    News

    अब 200 देश मानेंगे भारत की बात; टॉप 5 देशों में शामिल हुआ भारत…..

    By Tv 36 HindustanJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    .नई दिल्‍ली. अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है. आतंकी फंडिंग और मनी लॉड्रिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगानी वाली ग्‍लोबल संस्‍था फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (FATF) ने भारत को रेगुलर फॉलो-अप कैटेगरी में शामिल किया है. इस सूची में शामिल होने वाला भारत 5वां देश है. भारत के अलावा जी-20 समूह के 4 अन्‍य देश भी शामिल हैं. FATF की सिफारिशों और गाइडलाइन को दुनिया के 200 देश मानते हैं. इस लिहाज से भारत भी अब इस मामले में दुनिया को सलाह और गाइडलाइन दे सकता है.

    सिंगापुर में 26 से 28 जून तक हुई एक बैठक में FATF ने भारत की ओर से जारी म्‍यूचुअल इवैलुएशन रिपोर्ट को स्‍वीकार कर लिया और भारत को रेगुलर फॉलो-अप कैटेगरी में शामिल कर लिया. यह कदम भारत को मनी लॉड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसे मामलों से लड़ने में काफी मददगार साबित होगा

    .सरकारी खजाने को राहत! राजकोषीय घाटा गिरकर 3 फीसदी पर पहुंचासरकारी खजाने को राहत! राजकोषीय घाटा गिरकर 3 फीसदी पर पहुंचाकरोड़ों का पैकेज लेने वालों की पकड़ में भी नहीं आती थी जो गलती, ये टूल पकड़ेगाकरोड़ों का पैकेज लेने वालों की पकड़ में भी नहीं आती थी जो गलती, ये टूल पकड़ेगाभारत के कदम की सराहनाबैठक के दौरान FATF ने भारत की ओर से मनी लॉड्रिंग और आतंकी फंडिंग के खिलाफ उठाए कदमों को सराहा और भ्रष्‍टाचार, फ्रॉड और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने की रणनीति की तारीफ की. भारत ने जनधन योजना, आधार और मोबाइल को पहचान पत्र से लिंक करने जैसी योजनाएं चलाई, जिसका फायदा पैसों के लेनदेन की निगरानी करने में मिला.

    डिजिटल ट्रांजेक्‍शन बढ़ने से पैसों की आवाजाही पर निगरानी की जा सकी और आतंकी फंडिंग पर कड़ा प्रहार हुआ.भारत की साख हुई मजबूतFATF के म्‍यूचुअल इवैलुएशन में भारत के प्रदर्शन को स्‍वीकार किए जाने से हमारी उभरती अर्थव्‍यवस्‍था को भी लाभ मिलेगा. साथ ही ग्‍लोबल लेवल पर हमारी साख भी मजबूत हुई. भारत की अच्‍छी रेटिंग से ग्‍लोबल फाइनेंशियल मार्केट और निवेशकों के बीच भरोसा और बढ़ेगा. इसका फायदा भारत के यूपीआई पेमेंट सिस्‍टम को दुनिया के अन्‍य देशों में लागू किए जाने में भी मिलेगा

    .10 साल में बदल गई तस्‍वीरFATF की ओर से भारत के इस प्रस्‍ताव को स्‍वीकार किए जाने के पीछे बीते 10 साल में उठाए गए कदमों का बड़ा रोल है. सरकार ने देश के फाइनेंशियल सिस्‍टम को इंटरनेशनल मानक का बनाने के लिए कई कदम उठाए और फाइनेंशियल क्राइम पर कड़ा प्रहार किया. भारत को इस सूची में शामिल किए जाने से अब सीमा पार आतंक से लड़ने में मदद मिलेगी. इतना ही नहीं ग्‍लोबल लेवल पर भारत अब आतंक के मामले में पाकिस्‍तान को घेर सकता है, क्‍योंकि आतंकी फंडिंग और क्रॉस बॉर्डर टेरर को लेकर पाकिस्‍तान का नाम अक्‍सर सामने आता है.2 साल से चल रही थी कोशिशदेश का रेवेन्‍यू विभाग बीते 2 साल से FATF के साथ मिलकर म्‍यूचुअल इवैलुएशन प्रोसेस पर काम कर रहा था. यह सफलता देश के मंत्रालयों, राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय, राज्‍य प्राधिकरणों, न्‍यायिक व्‍यवस्‍था, फाइनेंशियल सेक्‍टर रेगुलेटर्स और कारोबारियों के मिलाजुले प्रयास का नतीजा है. हालांकि, भारत पहले ही FATF के समूह का हिस्‍सा था, लेकिन अब उसे खास स्‍थान मिल गया है.

    Post Views: 770

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस ट्रिक से आपके घर का बिजली बिल आएगा बहुत कम……
    Next Article इस राज्य में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1500, पेट्रोल डीजल भी हुए सस्ते…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन…

    May 18, 2026

    स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर हैहैं ये सब्जी, आज ही करें डाइट में शामिल…

    May 18, 2026

    अब चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का ये सही तरीका…

    May 18, 2026

    TET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार SC के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन…

    May 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन…
    • स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर हैहैं ये सब्जी, आज ही करें डाइट में शामिल…
    • अब चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का ये सही तरीका…
    • TET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार SC के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन…
    • भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरं ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर ब‍िछ गई लाशें, मची चीख-पुकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?