Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब छत्तीसगढ़ का एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं रहा…
    समाचार

    अब छत्तीसगढ़ का एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं रहा…

    By Tv 36 HindustanJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता निश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापक स्तर पर स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया है। इसके बाद भी प्रदेश भर करीब 20 फीसदी स्कूल एकल शिक्षकीय शेष हैं। जबकि, 80 फीसदी स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।

    अब प्रदेश में एक भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं बचे हैं। जिला स्तर पर लगभग 13 हजार 793 शिक्षकों का युक्तियुक्त करण किया गया है। जबकि, संभाग स्तर पर 863 का और राज्य स्तर पर 105 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया। अब लगभग 1200 शालाएं एकल शिक्षकीय हैं। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से शिक्षकविहीन 453 स्कूलों में से 446 अब शिक्षकविहीन नहीं रहेंगे। वहीं, 5936 एकल शिक्षकीय विद्यालय में से 4721 में अब दो या तीन शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। सुदूरवर्ती इलाकों के भी सरकारी स्कूलों में भी अब पर्याप्त शिक्षक होंगे।
    विद्यार्थियों को बार-बार प्रवेश से मुक्ति…
    एक ही परिसर में स्थित 10372 विद्यालयों का एकीकरण और 166 ग्रामीण और शहरी विद्यालयों का समायोजन पूरा हो चुका है। इससे लगभग 89 प्रतिशत विद्यार्थियों को बार-बार प्रवेश प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। छात्रों को अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध होंगे और विद्यालय की समय सारिणी एवं अन्य गतिविधियों में अधिक एकरूपता रहेगी। क्योंकि, अब स्कूलों का यूडाइज नंबर एक हो जाएगा।
    शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोई भी विद्यालय बंद नहीं किया जा रहा है और कोई भी शिक्षक पद समाप्त नहीं हो रहा है। इसके बजाय ध्यान बेहतर अधोसंरचना वाले विद्यालयों का संचालन सुनिश्चित करने पर है।

    10372 स्कूलों का एकीकरण
    एक ही परिसर में संचालित लगभग 10 हजार 372 शालाओं का एकीकरण था जिनमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हॉयर सेकेंडरी स्कूल शामिल थे। इस विलय से कई लाभ मिलने की उम्मीद है। यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, छोटी कक्षाओं के छात्रों को बड़ी कक्षाओं के छात्रों का सहयोग प्राप्त होने और कंप्यूटर, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से शैक्षणिक समझ और अभिरुचि में वृद्धि के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होगा।

    अनुपात समान करने का प्रयास
    लगभग 212 प्राथमिक शालाएं और 48 पूर्व माध्यमिक शालाएं पूरी तरह से शिक्षक विहीन थीं, जबकि 6872 प्राथमिक शालाएं और 255 पूर्व माध्यमिक शालाएं केवल एक शिक्षक के साथ संचालित हो रही थीं। इसके अतिरिक्त 211 शालाएं ऐसी थीं जहां छात्र संख्या शून्य थी, लेकिन शिक्षक पदस्थ थे। इसके अलावा, 166 शालाओं को समायोजित किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 133 शालाएं शामिल थीं, जिनकी दर्ज संख्या 10 से कम थी और दूरी 1 किमी से कम थी।

    Post Views: 1,335

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Now Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतुलसी के पास दीपक जलाने से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जरूर जान लें नियम…
    Next Article सहायता समूह को सेंट्रिंग प्लेट के लिए मिला ऋण, बना स्वरोजगार का जरिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 मई से शुरू होगी जनगणना सर्वे: भीषण गर्मी में ड्यूटी पर शिक्षकों का विरोध, समय बदलाव और बीमा की मांग…

    April 28, 2026

    मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, छात्रों की स्कॉलरशिप में बड़ा इजाफा…

    April 28, 2026

    सात फेरों के साथ जलते अंगारों पर चलकर विवाह की रस्में पूरी, चर्चा का विषय…

    April 28, 2026

    गर्मियों में तेज धूप से राहत पाने के लिए ये 7 देसी समर ड्रिंक्स, शरीर को दें इंस्टेंट कूलिंग…

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 मई से शुरू होगी जनगणना सर्वे: भीषण गर्मी में ड्यूटी पर शिक्षकों का विरोध, समय बदलाव और बीमा की मांग…
    • सीलबंद शराब बोतल से निकला कॉकरोच, सरकारी दुकान की गुणवत्ता पर उठे ये सवाल…
    • मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, छात्रों की स्कॉलरशिप में बड़ा इजाफा…
    • सात फेरों के साथ जलते अंगारों पर चलकर विवाह की रस्में पूरी, चर्चा का विषय…
    • गर्मियों में तेज धूप से राहत पाने के लिए ये 7 देसी समर ड्रिंक्स, शरीर को दें इंस्टेंट कूलिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?