Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल करने का जोरदार उपाय…
    समाचार

    अब सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल करने का जोरदार उपाय…

    By Tv 36 HindustanSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– आमतौर पर, सरसों का तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह स्किन और बालों के लिए भी उपयोगी माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे जानते हैं? जी हां, आयुर्वेद में सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। सरसों के तेल में विटामिन्स, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जबकि, कपूर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह मिश्रण शरीर से लेकर त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में –

    जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत
    सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में बेहद प्रभावी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, दर्द और जलन को भी दूर करते हैं। सरसों के तेल में कपूर डालकर मालिश करने से गठिया, मांसपेशियों के खिंचाव, और अन्य शारीरिक दर्द से राहत मिल सकती है।

    सर्दी-जुकाम से राहत
    कपूर और सरसों का तेल सर्दी-खांसी और बंद नाक से राहत दिलाने में मदद करता है। सरसों का तेल शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे ठंड से राहत मिलती है। यह बंद नाक और छाती के कंजेशन को खोलने में भी फायदेमंद होता है। अगर आपको जुकाम ने परेशान कर रखा है, तो आप सरसों के तेल में कपूर डालकर गर्म कर लें। अब इसे अपनी छाती और पीठ पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।

    स्किन बनाए स्वस्थ
    सरसों के तेल में कपूर को मिलाकर लगाने से स्किन की अंदरूनी सफाई होती है। ऐसा करने पर त्वचा पर मौजूद मुंहासों, खुजली, जलन और फंगल संक्रमणों में राहत मिल सकती है। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

    कमर और पीठ दर्द से आराम दिलाए
    अगर आप अक्सर कमर और पीठ दर्द से परेशान रहते हैं, तो सरसों के तेल और कपूर मिलाकर मालिश कर सकते हैं। इन दोनों ही चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, कमर और पीठ के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर की ऐंठन को दूर करने में भी मदद मिल सकती है।

    ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर
    सरसों के तेल और कपूर से मालिश करने से खून का संचार बेहतर होता है। यह त्वचा और मांसपेशियों को गहराई से गर्म करके रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे शरीर को राहत मिलती है और ऊर्जा में वृद्धि होती है। अगर आप इस मिश्रण से अपने शरीर की मालिश करेंगे, तो दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होगा। इससे दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

    सरसों का तेल और कपूर लगाने का तरीका
    इसके लिए आप 2-3 चम्मच सरसों के तेल में 1-2 कपूर की टिक्की डाल गर्म करें। इसे तब तक गर्म करें, जब तक कपूर तेल में घुल न जाए। फिर इसे थोड़ा ठंडा कर लें और उसे बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं।

    Post Views: 1,780

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, जानिए हर पल की ये अपडेट…
    Next Article सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी बुलडोजर जस्टिस देश के कानून को ध्वस्त करने की तरह हैं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: हाईकोर्ट इतने महीने से ज्यादा रिजर्व न रखें फैसले…

    May 29, 2026

    इबोला’ से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने किया अलर्ट…

    May 29, 2026

    राजनांदगांव में हीट वेव का कहर, इतने डिग्री तापमान से परेशान, अस्पतालों में बने विशेष लू वार्ड…

    May 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान आयोजन में सात फेरे लेंगे यह विधायक; CM साय ने की तारीफ…

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: हाईकोर्ट इतने महीने से ज्यादा रिजर्व न रखें फैसले…
    • इबोला’ से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने किया अलर्ट…
    • राजनांदगांव में हीट वेव का कहर, इतने डिग्री तापमान से परेशान, अस्पतालों में बने विशेष लू वार्ड…
    • छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान आयोजन में सात फेरे लेंगे यह विधायक; CM साय ने की तारीफ…
    • सुप्रीम कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा इतने वर्ष और बढ़ाई; लाखों टीचर्स को होगा राहत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?