Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब कचरे को नष्ट करते समय चार एयर क्वालिटी इंस्ट्रूमेंट से होगी ‘हवा की निगरानी’…
    समाचार

    अब कचरे को नष्ट करते समय चार एयर क्वालिटी इंस्ट्रूमेंट से होगी ‘हवा की निगरानी’…

    By Tv 36 HindustanJanuary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे को नष्ट करते समय पीथमपुर के कचरा भस्मक संयत्र के आसपास वायु गुणवत्ता यंत्रों से हवा की निगरानी की जाएगी। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रि-सस्टेनेब्लिटी कंपनी के परिसर के चारों और चार यंत्र लगाए गए हैं।

    इसके माध्यम से वायु में धूल कण के साथ, गैस व अन्य तत्वों की जांच की जाएगी। इसके अलावा कंपनी द्वारा परिसर में पहले ही एक वायु गुणवत्ता मापने के लिए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन परिसर में लगा है। इसके आंकड़े 24 घंटे कंपनी मुख्य गेट पर डिस्पले होते हैं।

    इंसीनरेटर के चिमनी से निकलने वाले धुएं से निकलने वाले गैसों की भी सतत मॉनीटरिंग होगी। ऐसे में कंपनी के परिसर के सामने रोड से गुजरने वालों को भी वायु गुणवत्ता की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी।

    यदि परिणाम निर्धारित मानक सीमा में नहीं आते हैं तो प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। गौरतलब है कि भोपाल में जब यूनियन कार्बाइड का कचरे को एकत्र कर लोड करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी तो वहां के परिसर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तीन एयर क्वालिटी मीटर इंस्ट्रूमेंट लगाए थे।

    यूनियन कार्बाइड के कचरे में हानिकारक तत्वों पर नियंत्रण करने मिलाएंगे रसायन

    यूनियन कार्बाइड के कचरे को इंसीनरेटर में डालने से पहले उसमें मौजूद हानिकारक तत्वों पर नियंत्रण के लिए अन्य रसायन मिलाए जाएंगे।

    कचरे में मौजूद हेवी मेटल पर नियंत्रण के लिए मिलाएंगे : सोडियम सल्फाइड
    वोलाटाइल आर्गेनिक कम्पाउंड (वीओसी) नियंत्रण के लिए: एक्टीवेटेड कार्बन
    पीएच नियंत्रण के लिए : लाइम
    विशेष लैंडफिल में रखा जाएगी कचरे की राख
    पीथमपुर में रि-सस्टेनेब्लिटी कंपनी परिसर के जिस परिसर में यूका का कचरे को नष्ट किया जाएगा, जलाने के बाद बचने वाली राख को उसी परिसर में बनी लैंडफिल में डाला जाएगा।

    परिसर में यूका के कचरे के लिए एक विशेष लैंडफिल बनाई गई है। इस सेल में डबल लेयर हाई डेंसिटी पालीथीन में रखा जाएगा। इस तरह वर्षों तक यह अवशेष सुरक्षित तरीके से लैंडफील में रहेगा।

    चार सुरक्षित लैंडफिल सेल
    गौरतलब है कि कंपनी के संयत्र में औद्योगिक व अन्य तरह के कचरों को नष्ट करने के बाद बचने वाली राख (अवशेष) को जमीन में रखने के लिए चार सुरक्षित लैंडफिल सेल बनाकर रखी है।

    परिसर में पठारी हिस्से के ऊपर हिस्से पर यह लैंडफिल बनाई गई है। कंपनी के संयत्र में मप्र के अन्य शहरों के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य से कचरा नष्ट करने के लिए आता है।

    भोपाल से 12 कंटेनर में पीथमपुर पहुंचे कचरे में मौजूद अवशेष
    कुल मात्रा : 337 टन
    अवशेष मिट्टी के साथ : 162 टन
    रिएक्टर अवशेष : 29 टन
    अर्ध प्रक्रिया अवशेष : 54 टन
    नेपथलान : 92 टन

    Post Views: 755

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरंक को भी राजा बना सकते हैं ये 5 चमत्कारी रत्न, मेष राशि से लेकर मीन तक के लिए खास…
    Next Article WhatsApp पर ब्लू टिक क्यों नहीं दिखता,जानिए इसके पीछे की वजहें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गर्मी में खाएं कच्चे आम, डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी होगी मजबूत, बीमारियां रहेगी कोसों दूर…

    April 27, 2026

    प्रदेश में 5 नए जिलों का गठन प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, LG ने जारी की अधिसूचना…

    April 27, 2026

    प्रदेश में 5 नए जिलों का गठन प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, LG ने जारी की अधिसूचना…

    April 27, 2026

    गर्मी से लोग परेशान, पारा पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, इन जिलों में लू की चेतावनी..

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गर्मी में खाएं कच्चे आम, डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी होगी मजबूत, बीमारियां रहेगी कोसों दूर…
    • प्रदेश में 5 नए जिलों का गठन प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, LG ने जारी की अधिसूचना…
    • प्रदेश में 5 नए जिलों का गठन प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, LG ने जारी की अधिसूचना…
    • गर्मी से लोग परेशान, पारा पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, इन जिलों में लू की चेतावनी..
    • स्क्रीन पर दिखा मुनाफा खाते से गायब हुई जमा-पूंजी ट्रेडिंग ऐप के जाल में फंसी महिला डॉक्टर, 1.51 लाख की ठगी रायपुर में साइबर ठगों का हाईटेक खेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?