नई दिल्ली:- मोदी सरकार ने मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया है। इसके तहत मोदी सरकार ने बताया कि 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। इसके लिए कोई भी व्यक्ति अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली का फायदा उठा सकते हैं। और आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना 2024
देश के करीब 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त में बिजली मिल पाएगी। आपको बता दें कि 13 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। और इस योजना के तहत 1 करोड़ लोग सब्सिडी पाकर अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगा सकेंगे।
पीएम सूर्य घर योजना की आवेदन प्रक्रिया
पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगा कर मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया में कई चरण हैं, जिनमें वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना, रजिस्ट्रेशन करना, फीजिबिलिटी अप्रूवल के लिए प्रतीक्षा करना, सोलर पैनल का इंस्टॉलेशन करवाना, और नेट मीटर के लिए आवेदन करना शामिल है।
आवेदन की प्रक्रिया
जो कोई भी इच्छुक व्यक्ति प्रधानमंत्री सूर्य योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह अपने अनुसार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने आसान आवेदन प्रक्रिया साझा की हुई है जिसकी मदद से भी आप महज कुछ चरणों का पालन कर पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
