Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब बिना कार्ड या OTP खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट; जानें क्या है AEPS स्कैम और बचने का सही तरीका…
    समाचार

    अब बिना कार्ड या OTP खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट; जानें क्या है AEPS स्कैम और बचने का सही तरीका…

    By Tv36 HindustanApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कैसा हो कि आपसे न कोई कार्ड डिटेल्स ले और न ही आपके पास कोई OTP आए और फिर भी आपका अकाउंट खाली हो जाए। बता दें कि ऐसा संभव है और इसे AEPS स्कैम का नाम दिया गया है। इसमें आधार कार्ड और AI से बने डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल करके आपका अकाउंट साफ किया जा सकता है। इसमें ठगी करने वाले AEPS की मदद लेते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आधार पर आपके बायोमेट्रिक्स लॉक हों और आप बैंकिंग नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

    क्या आप जानते हैं कि बना कार्ड या OTP के भी आपका बैंक अकाउंट साफ किया जा सकता है। दरअसल ऑनलाइन ठगी करने वालों का यह नया हथियार है और इसे AEPS स्कैम नाम दिया गया है। बता दें कि AEPS का मतलब है Aadhaar Enabled Payment System और इस स्कैम को आधार सिस्टम का गलत फायदा उठाकर अंजाम दिया जाता है। इस बारे में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से X पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई है। I4C के अनुसार इस स्कैम में टार्गेट की तस्वीर और AI को भी इस्तेमाल में लिया जाता है और बिना किसी कार्ड या OTP को एक्सेस किए अकाउंट खाली कर लिया जाता है।

    गौर करने वाली बात है कि AEPS यानी कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम NPCI द्वारा बनाई गई पेमेंट सर्विस है। इसके जरिए बिना डेबिट कार्ड, पिन और ओटीपी के ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं। इसके लिए आपके आधार कार्ड और चेहरे की जरूरत पड़ती है। ऑनलाइन ठगी करने वाले AI और डीपफेक जैसी तकनीक के जरिए इस सिस्टम का फायदा उठाकर स्कैम को अंजाम देते हैं।

    क्या है AEPS?

    AEPS यानी कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एक पेमेंट सर्विस है जिसे कि NPCI ने बनाया है। इसमें आधार कार्ड और आपके चेहरे की मदद से बैंकिंग लेनदेन किए जा सकते हैं। इस सिस्टम का फायदा उठाकर AEPS स्कैम को अंजाम दिया जाता है।

    कैसे दिया जाता है AEPS स्कैम को अंजाम?

    इस स्कैम को अंजाम देने के लिए ठगी करने वाले टार्गेट का आधार नंबर इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ठिकानों जैसे कि सोशल मीडिया जैसी जगहों से टार्गेट की फोटो निकालकर AI की मदद से एक डीपफेक वीडियो बना लिया जाता है। इसके बाद वीडियो और आधार नंबर का इस्तेमाल करके टार्गेट का बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता है। इस पूरे स्कैम में टार्गेट से OTP या कार्ड नंबर लेने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इस वजह से ठगे जाने वाले शख्स को बचने का कोई मौका नहीं मिलता।

    AEPS स्कैम से कैसे बचें?

    AEPS स्कैम से बचने के लिए आप कुछ जरूरी उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए:

    सबसे पहले अपने बायोमैट्रिक्स को लॉक कर दें। ऐसा आधार ऐप पर आसानी से किया दा सकता है और इससे ऑनलाइन ठगी करने वाले AEPS से पैसे निकालते हुए आपके बायोमेट्रिक्स को वेरिफाई नहीं कर पाएंगे।
    इसके अलावा आधार शेयर करने के लिए डिजिटल तरीका अपनाएं। अलग-अलग जगहों पर आधार की फोटोकॉपी देने से इस तरह की ठगी का खतरा बढ़ता है।
    बैंकिंग ऐप्स के नोटिफिकेशन ऑन रखें और SMS आदि पर आने वाले बैंकिंग नोटिफिकेशन भी चेक करते रहें।
    AEPS स्कैम में ठग आपकी सोशल मीडिया पर मौजूद फोटोज का इस्तेमाल डीपफेक वीडियो बनाने के लिए करते हैं इसलिए तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रोफाइल लॉक्ड रखें।

    Post Views: 210

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र प्रणाली…
    Next Article केमिकल से पका लाल तरबूज तो नहीं खा रहे हैं आप लोग,असली पहचानने के लिए ये हैं 3 नये तरीके …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे;अभी जरूरत का इतने प्रतिशत यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है: अगले 2 साल में उत्पादन शुरू होगा जाने…

    April 29, 2026

    यहां नर्सिंग घोटाला मामले में हाईकोर्ट का कड़ा रुख; CBI से मांगी है पूरी जानकारी, इस दिन होगी अगली सुनवाई…

    April 29, 2026

    प्रधानमंत्री आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे…

    April 29, 2026

    केमिकल से पका लाल तरबूज तो नहीं खा रहे हैं आप लोग,असली पहचानने के लिए ये हैं 3 नये तरीके …

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे;अभी जरूरत का इतने प्रतिशत यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है: अगले 2 साल में उत्पादन शुरू होगा जाने…
    • यहां नर्सिंग घोटाला मामले में हाईकोर्ट का कड़ा रुख; CBI से मांगी है पूरी जानकारी, इस दिन होगी अगली सुनवाई…
    • प्रधानमंत्री आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे…
    • केमिकल से पका लाल तरबूज तो नहीं खा रहे हैं आप लोग,असली पहचानने के लिए ये हैं 3 नये तरीके …
    • अब बिना कार्ड या OTP खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट; जानें क्या है AEPS स्कैम और बचने का सही तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?