Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केमिकल से पका लाल तरबूज तो नहीं खा रहे हैं आप लोग,असली पहचानने के लिए ये हैं 3 नये तरीके …
    समाचार

    केमिकल से पका लाल तरबूज तो नहीं खा रहे हैं आप लोग,असली पहचानने के लिए ये हैं 3 नये तरीके …

    By Tv36 HindustanApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम हो गई है, और अब फल भी इससे बच नहीं पाए हैं। गर्मी के मौसम में मिलने वाला तरबूज भी केमिकल से पका हुआ बिक रहा है। आज हम आपको असली-नकली तरबूज की पहचान करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

    गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरबूज छा जाता है। तरबूज लोग बड़े चाव से खाते हैं और ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूत तत्व और पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं, लेकिन तरबूज तभी फायदा करेगा जब आप असली खा रहे होंगे। आजकल हर चीज में मिलावट चल रही है और अब तरबूज भी मिलावटी मिलने लगे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि तरबूज कैसे मिलावटी हो सकता है, हम तो साबुत फल खरीदते हैं। तरबूज की ऊपरी परत आपको बिल्कुल असली दिखेगी लेकिन उसे इंजेक्शन देकर कलर-केमिकल से पकाकर लाल किया गया होगा। केमिकल वाले तरबूज को खाने से आप बीमार हो सकते हैं और सेहत को कोई फायदा भी नहीं होगा। आज हम आपको असली-नकली तरबूज के बीच फर्क बताएंगे और साथ ही जानेंगे कि सही तरबूज की पहचान कैसे करें।

    फूड पॉइजनिंग का खतरा
    तरबूज की ज्यादा मांग को देखते हुए कई लोग इसे केमिकल लगाकर पका देते हैं और उसमें सुर्ख लाल रंग का कलर भी होता है। साथ ही शक्कर अलग से डाली जाती है, जिससे स्वाद भी मीठा रहें। ऐसे में ग्राहक अक्सर ठगे जाते हैं और नकली तरबूज खरीद लेते हैं। लेकिन अगर आपने मिलावट वाले तरबूज (Adulterated Watermelon) को खाया जाए तो फूड पॉइजनिंग समेत पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने असली-नकली तरबूज की पहचान करने का तरीका बताया हुआ है और हेल्थ कोच मिरुना भी एक आसान ट्रिक बता चुकी हैं। चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

    असली-नकली की पहचान कैसे करें
    सबसे सिंपल और आसान ट्रिक है टिश्यू पेपर वाली। आप जब भी तरबूज खरीदते हैं, तो दुकानदार काटकर दिखाते हैं कि वह पका है या नहीं। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो अब जरूर करवाएं। तरबूज का एक टुकड़ा काटकर दिखाने के लिए कहें और साथ में टिश्यू पेपर रखें। टिश्यू पेपर को तरबूज पर रखेंगे और उसका रंग लाल या ऑरेंज हो जाता है, तो ये नकली है। अगर टिश्यू पेपर का रंग नहीं बदल रहा है, तो वो असली है।
    पानी वाली ट्रिक से भी आप नकली तरबूज का पता कर सकते हैं। तरबूज का एक टुकड़ा पानी में डालें, अगर इससे पानी का रंग लाल होता दिख रहा है, तो ये नकली है। असली तरबूज से पानी का रंग कभी नहीं बदलता है। केमिकल-कलर वाले तरबूज का रंग पानी में घुलने लगेगा।
    तरबूज की रंगत से भी आप पहचान कर सकते हैं। अगर उसकी डंठल पीली-सूखी हुई है, नीचे पीला धब्बा है, तो वह सही से पकाया गया है। अगर डंठल हरी-ताजी, नीचे सफेद धब्बा, सुर्ख लाल रंग और सफेद बीज हो तो वह तरबूज नकली हो सकता है।

    Post Views: 245

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब बिना कार्ड या OTP खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट; जानें क्या है AEPS स्कैम और बचने का सही तरीका…
    Next Article प्रधानमंत्री आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे;अभी जरूरत का इतने प्रतिशत यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है: अगले 2 साल में उत्पादन शुरू होगा जाने…

    April 29, 2026

    यहां नर्सिंग घोटाला मामले में हाईकोर्ट का कड़ा रुख; CBI से मांगी है पूरी जानकारी, इस दिन होगी अगली सुनवाई…

    April 29, 2026

    प्रधानमंत्री आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे…

    April 29, 2026

    अब बिना कार्ड या OTP खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट; जानें क्या है AEPS स्कैम और बचने का सही तरीका…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे;अभी जरूरत का इतने प्रतिशत यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है: अगले 2 साल में उत्पादन शुरू होगा जाने…
    • यहां नर्सिंग घोटाला मामले में हाईकोर्ट का कड़ा रुख; CBI से मांगी है पूरी जानकारी, इस दिन होगी अगली सुनवाई…
    • प्रधानमंत्री आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे…
    • केमिकल से पका लाल तरबूज तो नहीं खा रहे हैं आप लोग,असली पहचानने के लिए ये हैं 3 नये तरीके …
    • अब बिना कार्ड या OTP खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट; जानें क्या है AEPS स्कैम और बचने का सही तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?