नई दिल्ली:- पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बनारस पहुंचे,
इस यात्रा के दौरान पीएम दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
पीएम मोदी आज हरदोई जाएंगे और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
इस दौरान पीएम 6 हजार 332 करोड़ रुपए की 163 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और इनॉगरेशन करेंगे।
इन प्रोजेक्ट्स में सिग्नेचर ब्रिज, कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की आधारशिला महत्वपूर्ण हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा, 6-लेन, एक्सेस-कंट्रोल वाला ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जो 36 हजार करोड़ की लागत से बनाया गया है।
इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर 10 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे का हो जाएगा।
पीएम कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में 500 बेड के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे।
तिब्बती अध्ययन केंद्रीय विश्वविद्यालय में अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।
इसमें शाहजहांपुर जिले में 3.5 किमी लंबी इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे बनाया जाएगा।
पीएम का ये 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले पीएम नवंबर, 2025 में काशी आए थे।
