रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर विपक्ष दल भाजपा को टक्कर देने अब गांधीगिरी पर उतर गयें हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में महापौर ने भाजपा से अनुरोध किया है कि रायपुर को स्वच्छ बनाने में नगर निगम को सहयोग प्रदान करें। पोस्ट में महापौर ढेबर ने स्वच्छता बनाये रखने विनम्र अनुरोध भी किया है। आपको बता दें कि रायपुर नगर निगम के कार्यों को लेकर जिला भाजपा द्वारा नगर निगम परिसर के बाहर दो दिन पहले भारी हंगामा किया गया था। जिसके बाद वहां चारों तरफ कचरा फैल गया था। जिसकी साफ-सफाई के लिए स्वयं महापौर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतर गये थे। सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा था। जिसमें महापौर साफ तौर पर कचरा उठाते दिख रहे थे।आज महापौर एजाज ढेबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भाजपा से स्वच्छता बनाये रखने का विनम्र निवेदन किया है। महापौर के गांधीगिरी के इस अवतार की खूब सराहना भी हो रही है। महापौर शहर को स्वच्छता में छठवे पायदान से पहले पायदान पर लाने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। इसके पहले महापौर कचरा गाड़ी का संचालन कर स्वयं डोर-टू-डोर कचरा उठाते देखे गए थे। मानसून के पूर्व महापौर अपने कार्यकर्ताओ के साथ नाले की सफाई करने को पहुंचे हुए थे। पार्षद, एम्आईसी मेंबर व एल्डरमेन को लेकर इंदौर और चंडीगढ़ गए हुए थे, जहाँ स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यो का अध्ययन किया गया। जिसे अब राजधानी रायपुर में लगातार क्रियान्वित कर रहे है।