Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विधानसभा बजट सत्र13वें दिन आरोप-प्रत्यारोप, जंबूरी विवाद और अतिथि शिक्षकों पर बवाल…
    छत्तीसगढ

    विधानसभा बजट सत्र13वें दिन आरोप-प्रत्यारोप, जंबूरी विवाद और अतिथि शिक्षकों पर बवाल…

    By Tv36 HindustanMarch 18, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– विधानसभा के बजट सत्र का 13वां दिन काफी हलचल भरा रहा। प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कांग्रेस के प्रदर्शन, जंबूरी आयोजन में कथित गड़बड़ी, स्कूलों के युक्तियुक्तकरण और अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला।

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर गरमाई सियासत
    सदन में बीजेपी विधायकों ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर तंज कसा। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में उनके अपने नेता ही मौजूद नहीं थे और कुर्सियां खाली पड़ी थीं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कवासी लखमा को बैठाने तक की व्यवस्था नहीं थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जवाब देते हुए कहा कि कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे और प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल बन रहा है।

    जंबूरी आयोजन को लेकर विपक्ष का हमला
    बालोद में आयोजित जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में जोरदार बहस हुई। आयोजन में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा। विधायक राघवेंद्र सिंह ने स्कूल शिक्षा मंत्री से पूछा कि स्काउट-गाइड परिषद का अध्यक्ष कौन है और आयोजन का निर्णय किस प्रक्रिया के तहत लिया गया। मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि शिक्षा मंत्री ही परिषद के अध्यक्ष होते हैं और 14 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी।

    निर्णय प्रक्रिया पर उठे सवाल, विपक्ष का वॉकआउट
    विपक्ष ने सवाल उठाया कि टेंडर जारी होने से पहले क्या परिषद की बैठक हुई थी और मंत्री के अध्यक्ष बनने से पहले निर्णय कैसे लिया गया। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य कार्यकारिणी ने टेंडर की अनुमति दी थी और स्थान का चयन पहले ही हो चुका था। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया और मामले की जांच विधायक दल से कराने की मांग की।

    स्कूलों के युक्तियुक्तकरण पर सरकार का जवाब
    बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि कितने स्कूलों का पुनर्गठन किया गया और खाली पड़ी संपत्तियों का क्या होगा। इस पर मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश में पिछले वर्ष 10,583 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। खाली भवन और जमीन का उपयोग शासकीय कार्यों में किया जाएगा।

    रायपुर के स्कूलों की स्थिति पर सवाल
    विधायक राजेश मूणत और अजय चंद्राकर ने रायपुर के कई स्कूलों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई जगह निरीक्षण तक नहीं हुआ है। मंत्री ने जवाब दिया कि आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और 30 मार्च तक स्थिति में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। रायपुर जिले में 389 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है, जिनमें से 4 स्कूल वर्तमान में खाली हैं।

    अतिथि शिक्षकों पर फिर गरमाया माहौल
    अतिथि शिक्षकों के वेतन और नियमितीकरण का मुद्दा भी सदन में जोर-शोर से उठा। विधायक विक्रम मंडावी ने उनके मानदेय और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल किया। मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अतिथि शिक्षकों को 20 हजार रुपए का मानदेय दिया जा रहा है और उपस्थिति के आधार पर भुगतान किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि नियमितीकरण को लेकर कोई वादा नहीं किया गया है। इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने विरोध जताया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने हंगामा करते हुए एक बार फिर सदन से वॉकआउट किया।

    पुनर्वासित नक्सलियों ने देखी सदन की कार्यवाही
    सत्र के दौरान बीजापुर और कांकेर जिले के पुनर्वासित नक्सली भी विधानसभा पहुंचे। ये सभी पहली बार रायपुर आए हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने के लिए सदन की कार्यवाही का अवलोकन कर रहे हैं। इनमें 12 डीवीसी सदस्य और संगठन से जुड़े पूर्व नक्सली शामिल हैं, जो अब मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

    Post Views: 615

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकारी स्कूलों में अब AI रोबोट लेगा बच्चों की क्लास, इस स्कूल से होगी शुरुआत, तकनीक से सुधरेगा शिक्षा का स्तर…
    Next Article रेलवे विभाग में बंपर भर्तीALP के 11,127 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए ये खिलाड़ी, फैंस हैरान…

    June 4, 2026

    चांद पर बसने का सपना होगा सच, NASA की नई टेक्नोलॉजी से 2030 तक बन सकती है ये…

    June 4, 2026

    केरल पहुंचने को तैयार मेघराज, राजधानी समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’…

    June 4, 2026

    इंडियन एयरफोर्स में AFCAT 2 के लिए आवेदन शुरू, कैंडिडेट्स इतने जून से पहले करें अप्लाई…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए ये खिलाड़ी, फैंस हैरान…
    • चांद पर बसने का सपना होगा सच, NASA की नई टेक्नोलॉजी से 2030 तक बन सकती है ये…
    • केरल पहुंचने को तैयार मेघराज, राजधानी समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’…
    • इंडियन एयरफोर्स में AFCAT 2 के लिए आवेदन शुरू, कैंडिडेट्स इतने जून से पहले करें अप्लाई…
    • NEET पेपर लीक पर जिले में बड़ा बवाल छात्रों के समर्थन में उतरे NSUI नेता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?