Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को जरूर चढ़ाएं ये चीज,जानें विधि और महत्व, कितना मिलता है पुण्य…
    News

    महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को जरूर चढ़ाएं ये चीज,जानें विधि और महत्व, कितना मिलता है पुण्य…

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मार्च महीने में 8 तारीख को महाशिवरात्रि है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त तरह-तरह से पूजा अर्चना करते हैं. ज्योतिष आचार्य कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र जरूर अर्पित करें. ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.

    शिव को अर्पित करें बेलपत्र

    ज्योतिष आचार्य पंडित सुशील शुक्ला शास्त्री कहते हैं शिवजी का पूजन करें और भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र न चढ़ाएं तो शिवजी को प्रसन्नता नहीं होती है. अगर शिवजी की पूजा करते हैं तो उन्हें बेलपत्र जरुर चढ़ाएं और बेलपत्र चढ़ाते समय इस बात का ध्यान भी रखें कि उसमें तीन दल जरूर होने चाहिए मतलब तीन पत्तियों वाला ही बेलपत्र चढ़ाएं. तीन दल वाले बेलपत्र में ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश निवास करते हैं, इसलिए शिवजी को तीन दल वाले बेलपत्र ही समर्पित किए जाते हैं. इस तरह से तीन दल के जो बेलपत्र चढ़ाते हैं तो उन्हें बहुत ही पुण्य फल मिलता है.

    बेलपत्र चढ़ाने के विशेष लाभ

    ज्योतिष आचार्य कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र चढ़ाने के विशेष लाभ होते हैं. महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पर 3, 11, 21, 51 बेलपत्र अर्पित करते हैं तो काशी में 1 वर्ष तक निवास करने या फिर माघ के महीने में गंगाजी में जाकर कल्पवास करने बराबर का ही पुण्य लाभ मिलता है. ज्योतिष आचार्य कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन अगर 11, 21 या 51 बेलपत्र अगर चढ़ा देते हैं तो हजारों कन्याओं का विवाह करने का जो पुण्य लाभ मिलता है उतना ही पुण्य लाभ मिलता है.

    तीनों काल के नष्ट होते हैं पाप

    ज्योतिष आचार्य कहते हैं कि बेलपत्र में तीन दल होते हैं. सुबह का समय, दोपहर का समय और रात्रि के समय भगवान का वास होता है, तो महाशिवरात्रि के दिन जो बेलपत्र चढ़ा देते हैं तो तीनों काल में जो पाप होते हैं, सुबह, दोपहर, शाम को अगर कोई पाप होता है, तो वो पाप नष्ट हो जाता है और पुण्य लाभ मिलता है.

    बेलपत्र चढ़ाते समय बरतें ये सावधानी

    ज्योतिष आचार्य कहते हैं की बेलपत्र के बिना महादेव की उपासना संभव ही नहीं है, पूजा ही पूरी नहीं मानी जाती है. बेलपत्र चढ़ाने से पहले कुछ सावधानियों भी रखना चाहिए क्योंकि गलत तरीके से अगर बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित किया जाता है तो भगवान अप्रसन्न भी हो सकते हैं. एक बेलपत्र में तीन पत्तियां होनी चाहिए, पत्तियां कटी-फटी या टूटी हुई ना हो और उसमें कोई छेद भी नहीं होना चाहिए. भगवान शिव को बेलपत्र चिकनी ओर से अर्पित करें. शिवजी को बेलपत्र अर्पित करते समय साथ में जल की धारा जरुर चढ़ाएं बिना जल के बेलपत्र अर्पित नहीं करना चाहिए.

    बेलपत्र के साथ करें ये उपाय

    जिन कन्याओं की शादी नहीं हो रही है, या शादी में देरी हो रही है, वो महादेव की उपासना करें. महाशिवरात्री में विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं, ऐसे जातक बेलपत्र के साथ शिवरात्रि के दिन ये उपाय भी कर सकते हैं जिससे उन्हें बहुत पुण्य लाभ मिलेगा.ज्योतिष आचार्य कहते हैं कि महाशिवरात्री के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखें, स्नान करें. भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग बनाएं. शिवलिंग बनाकर विधि विधान से पूजा अर्चना करें, इसके बाद 108 बेलपत्र ले लें और हर बेलपत्र पर चंदन से राम-राम लिखें और ओम नमः शिवाय का जप करते हुए बेलपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाते जाएं जिससे भगवान भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel definitely offer this thing to Lord Bholenath Hindi khabar Hindi news hindinews india know the method and importance On the day of Mahashivratri Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरीवा में होगी भव्य महाशिवरात्रि, भगवान राम को समर्पित होगा यहाँ बन रहा सबसे बड़ा नगाड़ा, बनेगा रिकार्ड….
    Next Article जानिए फाल्गुन माह में कब पड़ रही है विजया एकादशी, भगवान राम ने भी रखा था ये व्रत, ये हैं इसके फायदे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश…

    April 17, 2026

    महिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार का बड़ा फैसला…

    April 17, 2026

    महिला आरक्षण से बदलेगा देश का सियासी नक्शा लोकसभा 815 सीटें, ये राज्य सबसे आगे…

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से होगा सुसज्जित मिलेंगी सुविधा…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश…
    • महिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार का बड़ा फैसला…
    • महिला आरक्षण से बदलेगा देश का सियासी नक्शा लोकसभा 815 सीटें, ये राज्य सबसे आगे…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से होगा सुसज्जित मिलेंगी सुविधा…
    • आज का राशिफल आज किस्मत इस पर होगी मेहरबान, जानिए 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?