कोरबा :-गांधी जयंती के अवसर पर बालिका गृह कोरबा में विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया, उक्त शिविर मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा बालिका गृह में आवासित बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने तथा समाज में न्याय एवं समानता की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कु.ग्रेसी सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों के पढ़ाई पर विषेश ध्यान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि 2 अक्टूबर का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के बताये मार्ग को अपने जीवन में उतारने का महत्वपूर्ण दिन है देश को स्वतंत्र कराने के संघर्ष में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह संदेश दिया है कि बिना हिंसा का सहारा लिए भी बड़े से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए साहस, दूसरों को क्षमा करने के लिए उदारता और अपनी गलतियों को स्वीकार करके स्वयं में सुधार करने के लिए आत्मबल होना चाहिए। उपरोक्त कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं कु.ग्रेसी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, कु. त्रिप्ति अग्रवाल द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. प्रिया सोमावार, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के न्यायालय के द्वितीय अतिरिक्त न्यायाधीश कोरबा, बालिका गृह की अधिक्षिका, समस्त स्टाफ एवं 50 बालिकाए उपस्थित रहे।
