छत्तीसगढ़:– शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच को देखते हुए पूरे परिसर में तेज़ी से तैयारियां की जा रही हैं। स्टेडियम की साफ-सफाई, पेंटिंग और खराब कुर्सियों को बदलने का काम लगभग पूरा हो चुका है। पार्किंग स्पेस कम होने की वजह से हर बार जाम की स्थिति बनती है, इसलिए इस बार ट्रैफिक प्लान पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
आज से शुरू हुई ऑफलाइन टिकटों की बिक्री
फैंस की सुविधा के लिए आज से ऑफलाइन टिकट खरीदने का विकल्प भी शुरू हो गया है। ये टिकटें स्टूडेंट कैटेगरी में उपलब्ध रहेंगी।
टिकट मूल्य: 800 रुपए
प्रति छात्र: मात्र 4 टिकटें
मैच नजदीक आने के साथ ही टिकटों की कालाबाजारी की कोशिशें भी तेज़ होती देखी जा रही हैं।
ऑनलाइन टिकट आधे घंटे में खत्म
ऑनलाइन टिकट बिक्री 22 नवंबर को शुरू हुई थी, लेकिन सिर्फ 30 मिनट में सभी टिकटें बिक गईं। इसी कारण हजारों फैंस टिकट न मिलने से निराश दिखे।
रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच लंबे अरसे बाद हो रहा है, इसलिए उत्साह चरम पर है।
रोहित–कोहली को देखने उमड़ रही भीड़
सूत्रों के अनुसार, रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्द ही अपने क्रिकेट करियर के अंतिम दौर में हैं। कहा जा रहा है कि रायपुर का यह मुकाबला दोनों का संभवतः अंतिम इंटरनेशनल मैच हो सकता है। यही वजह है कि पूरे प्रदेश से फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में रायपुर का रुख कर रहे हैं।
टिकटों की कीमतें और श्रेणियां
जनरल स्टैंड टिकट: 1500–3500 रुपए
स्टूडेंट टिकट: 800 रुपए
एक आईडी से चार टिकट बुक होंगी
तीन साल से अधिक उम्र के बच्चे का टिकट अनिवार्य
कुल 5 श्रेणियों में टिकट उपलब्ध रहेंगे।
भारत–दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज शेड्यूल
1st ODI — 30 नवंबर — रांची
2nd ODI — 3 दिसंबर — रायपुर
3rd ODI — 6 दिसंबर — विशाखापट्टनम
