Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल…
    समाचार

    आज का राशिफल आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल…

    By Tv36 HindustanNovember 25, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मेष
    स्वभाव: उत्साही
    राशि स्वामी: मंगल
    शुभ रंग: नीला

    आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा, लेकिन आपके शत्रु भी आपका काम बिगड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी धार्मिक कामों में भी काफी रुचि रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उनके सेहत में कोई समस्या खड़ी हो सकती है।
    वृषभ

    स्वभाव: धैर्यवान

    राशि स्वामी: शुक्र

    शुभ रंग: हरा

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। समाज में आपके अच्छे कामों की सराहना होगी और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आप कोई काम समय से पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा।

    मिथुन

    स्वभाव: जिज्ञासु

    राशि स्वामी: बुध

    शुभ रंग: लाल

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को दूर करने का मौका मिलेगा।

    कर्क

    स्वभाव: भावुक

    राशि स्वामी: चंद्र

    शुभ रंग: ग्रे

    आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई व्यवसाय करने की ना सोंचे। यदि आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी।

    सिंह राशि

    स्वभाव: आत्मविश्वासी

    राशि स्वामी: सूर्य

    शुभ रंग: आसमानी

    आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। राजनीति से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ जाएगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

    कन्या

    स्वभाव: मेहनती

    राशि स्वामी: बुध

    शुभ रंग: गुलाबी

    आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होंगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान पढ़ाई-लिखाई को लेकर किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप समय निकालेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
    तुला

    स्वभाव: संतुलित

    राशि स्वामी: शुक्र

    शुभ रंग: सफेद

    आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी इन्कम के बढ़ने से काफी खुश होंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। बेवजह के भागदौड़ अधिक रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन संबंधित मदद मिल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

    वृश्चिक

    स्वभाव: रहस्यमय

    राशि स्वामी: मंगल

    शुभ रंग: लाल

    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई समस्या चली आ रही है, तो वह भी दूर होगी। आपके मन में किसी काम को लेकर कोई उलझन है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय में समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

    धनु

    स्वभाव: दयालु

    राशि स्वामी: गुरु

    शुभ रंग: पीला

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कोई जोखिम लेने से बचना होगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। अपने बॉस से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

    मकर

    स्वभाव: अनुशासित

    राशि स्वामी: शनि

    शुभ रंग: गुलाबी

    आज आपको पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे, तभी उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी।
    कुंभ

    स्वभाव: मानवतावादी

    राशि स्वामी: शनि

    शुभ रंग: लाल

    आज आप अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करें, तो बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। आप संतान की करियर से निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है। आज आप मित्रों के साथ आनंद में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है।

    मीन

    स्वभाव: संवेदनशील

    राशि स्वामी: बृहस्पति

    शुभ रंग: गोल्डन

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन भी आनंदमय रहेगा और आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलने से काफी खुश होंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपकी किसी नये काम के प्रति रुचि जागृत होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और धन को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। भाई व बहनों के साथ से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

    Post Views: 415

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news Today's Horoscope: Today
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑनलाइन टिकट मिनटों में खत्म: आज से शुरू हुई ऑफलाइन टिकटों की बिक्री…
    Next Article देश की राजधानी में प्रदेश की लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ट्रेन के हॉर्न में छिपे होते हैं खास संकेत, लोको पायलट और गार्ड के बीच ऐसे होता है संपर्क…

    September 22, 2026

    भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत…

    September 22, 2026

    23 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, रोग के खिलाफ आरोग्य का रण घोष…

    September 22, 2026

    मां लिंगेश्वरी के दर्शन के लिए तीन दिन पहले से लगी एक किलोमीटर लंबी कतार, इस दिन खुलेगा गुफा मंदिर का द्वार…

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ट्रेन के हॉर्न में छिपे होते हैं खास संकेत, लोको पायलट और गार्ड के बीच ऐसे होता है संपर्क…
    • भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत…
    • 23 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, रोग के खिलाफ आरोग्य का रण घोष…
    • मां लिंगेश्वरी के दर्शन के लिए तीन दिन पहले से लगी एक किलोमीटर लंबी कतार, इस दिन खुलेगा गुफा मंदिर का द्वार…
    • 23 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क औषधि वितरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?