Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑपरेशन गंगाः हम 5 दिन एक तहखाने में बंद रहे : यूक्रेन से लौटी छात्रा
    राष्ट्रीय

    ऑपरेशन गंगाः हम 5 दिन एक तहखाने में बंद रहे : यूक्रेन से लौटी छात्रा

    By Tv 36 HindustanMarch 5, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    अगरतला,05 मार्च । त्रिपुरा की रहने वाली एमबीबीएस की एक छात्रा 50 अन्य लोगों के साथ यूक्रेन में एक किराए के मकान के तहखाने में पांच दिन तक फंसी रही, उसके बाद वह पोलैंड के लिए 30 किलोमीटर की यात्रा पर निकली जहां से उसे भारत लाया गया है।
    रूस के आक्रमण के बाद से अब तक यूक्रेन में फंसे त्रिपुरा के 27 छात्रों को ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत पोलैंड, रोमानिया और हंगरी से निकाला गया है।
    त्रिपुरा भवन नयी दिल्ली के अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और हिंडन वायु सेना स्टेशन पर छात्रों को प्राप्त करने के लिए सेवा में लगाया गया है। यूक्रेन से लौटे अधिकतर लोगों को त्रिपुरा भवन लाया गया है, जहां से उन्हें घर भेजा जा रहा है।
    दिल्ली त्रिपुरा भवन के एक अधिकारी ने कहा, “ छात्रों ने बिना किसी नकदी और सामान के यूक्रेन की भौगोलिक सीमा को पार करने के लिए लंबी दूरी तय की। उनमें से प्रत्येक ने कम से कम चार दिनों तक संकट में यात्रा की। इसलिए, हम उन्हें अपने दो भवनों में ला रहे हैं और उन्हें उनके माता-पिता के पास वापस भेजने से पहले उनकी तत्काल आवश्यकताओं का ध्यान रख रहे हैं। ”
    यूक्रेन के खारकीव के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही एमबीबीएस की छात्रा आकांक्षा भौमिक शुक्रवार रात त्रिपुरा भवन पहुंची। अपने भयानक अनुभव साझा करते हुए आकांक्षा ने यूनीवार्ता को बताया कि वह पांच दिनों के लिए अपने किराए के भवन के एक तहखाने में 50 अन्य लोगों के साथ फंसी हुई थी। वह वहां से 30 किलोमीटर चलने के बाद पश्चिमी यूक्रेन में तुलनात्मक रूप से सुरक्षित रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
    आकांक्षा ने कहा, “ हम, विभिन्न पूर्वी और उत्तरी राज्यों के 10 भारतीय छात्र अपने हाथों में भारतीय ध्वज पकड़े हुए सुनसान सड़क पर चले, जिसे हमने अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रंगा था। कोई टैक्सियाँ नहीं थीं और हमें रास्ते में मुट्ठी भर लोग मिले। हमें पोलैंड सीमा तक पहुंचने के लिए दोपहर बाद एकमात्र ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ना पड़ा। ”
    उन्होंने बताया कि रूस के पूर्वी यूक्रेन पर हमला शुरू करने से एक दिन पहले उन्हें नकदी, पेयजल और खाद्य सामग्री को स्टॉक करने की सलाह दी गई थी। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्थिति इतनी विनाशकारी होगी और उन्होंने केवल कुछ चावल और दालें और 20 लीटर पानी खरीदा। रूस ने यह भी कहा था कि वे नागरिकों पर हमला नहीं करेंगे या उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
    आकांक्षा ने कहा, “ हमने सोचा था कि दो-तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी और अगर युद्ध जारी रहा, तो यह दो देशों की सेनाओं के बीच होगा। लेकिन एक दिन के भीतर, रूस ने नागरिक इमारतों और कॉलोनियों, रेलवे पटरियों पर बम फेंके, फायरिंग शुरू कर दी और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। ”
    छात्रा ने कहा कि स्थिति जल्द ही हाथ से निकल गई और भारतीय दूतावास से उनका संपर्क टूट गया। यूक्रेनी नागरिक भी आश्रय लेने के लिए पोलैंड चले गए थे मगर टेलीफोन नेटवर्क जाने से विदेशी छात्र अकेले पड़ गए थे।
    आंखों में आंसू भरे हुए आकांक्षा ने कहा,“ मैं यह सोचकर दुखी हूं कि शायद अब हम इतने सुंदर देश में वापस नहीं जा पाएंगे। शायद हमें अपनी डिग्री पूरी करने के लिए किसी दूसरे देश जाना पड़े। एक देश के रूप में यूक्रेन, उसके शहर, उसकी गलियां, उसके लोग, कॉलेज, कोर्स और कंपनियां मनभावन हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ”

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBCCI ने 25 से अधिक गैर-टेस्ट खिलाड़ियों के लिए एनसीए में लगाया प्री-आईपीएल मूल्यांकन शिविर
    Next Article पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 13 मार्च को राजधानी में होगा रैली एवं धरना प्रदर्शन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख ‘ई-ऑफिस का विस्तार प्रदेश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में इस क्रांति का आगाज’..

    May 11, 2026

    मदर्स डे पर महिला बंदियों को बड़ा तोहफा, जेल में शुरू हुई ये शानदार सुविधा…

    May 11, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…

    May 11, 2026

    लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख ‘ई-ऑफिस का विस्तार प्रदेश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में इस क्रांति का आगाज’..
    • मदर्स डे पर महिला बंदियों को बड़ा तोहफा, जेल में शुरू हुई ये शानदार सुविधा…
    • गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…
    • लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…
    • आ गई AC से आगे की नई तकनीक, बिना बिजली घर रखेगी ठंडा, जानें क्या है Nescod टेक्नोलॉजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?