मध्य प्रदेश :– सहित देशभर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीज़ल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। तेलों की कमी से जहां देश जूझ रहा है। तो वही पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 3 बार हुई वृद्धि के चलते आम जनता का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। जिसको लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए सरकार के पास समाधान नहीं सिर्फ उपदेश हैं।
