Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑपरेशन सिंदूर में हमारे उपग्रहों ने किया कमाल, इसरो प्रमुख ने बताया क्या रही इसकी ये भूमिका…
    समाचार

    ऑपरेशन सिंदूर में हमारे उपग्रहों ने किया कमाल, इसरो प्रमुख ने बताया क्या रही इसकी ये भूमिका…

    By Tv 36 HindustanAugust 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इसरो प्रमुख वी नारायणन ने सोमवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे उपग्रहों ने बहुत ही शानदार काम किया। वह लखनऊ में आयोजित एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इसरो चेयरमैन ने कहा कि फिलहाल भारत के कुल 58 उपग्रह हैं। यह सभी पूरी तरह से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2035 तक भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए थे। भारत से बेहद सटीक ढंग से निशाना लगाते हुए पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

    सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    इसरो चेयरमैन वी नारायणन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सभी उपग्रहों का प्रदर्शन शानदार रहा। इसके बल पर हमने भारत के सभी नागरिकों की सेफ्टी और सिक्योरिटी सुनिश्चित की। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने निर्देश दिए हैं कि अगले तीन साल में अंतरिक्ष में भारतीय सैट्लाइट्स की संख्या आज से तीन गुनी होगी। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई। इस हमले को बेहद सटीक और ठोस ढंग से अंजाम दिया गया।

    अहम रही है इसरो की भूमिका
    सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 14 मई को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर में इसरो की भूमिका के बारे में बताया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 11 मई को एक कार्यक्रम में, इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने उल्लेख किया कि देश के नागरिकों की सुरक्षा और हिफाजत सुनिश्चित करने के रणनीतिक उद्देश्य के लिए कम से कम 10 उपग्रह लगातार चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। इसरो प्रमुख ने कहा कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, राष्ट्र को अपने उपग्रहों के माध्यम से सेवा करनी होगी। उसे अपने 7,000 किलोमीटर के समुद्री तटवर्ती क्षेत्रों की निगरानी करनी होगी। उसे पूरे उत्तरी भाग की लगातार निगरानी करनी होगी। उन्होंने कहा कि उपग्रह और ड्रोन तकनीक के बिना, देश इसे हासिल नहीं कर सकता।

    अपना अंतरिक्ष स्टेशन
    वी. नारायणन ने यह भी कहा कि 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा और 2040 तक एक भारतीय चंद्रमा पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि हम इंसान को चंद्रमा पर ले जाने के लिए एक रॉकेट बना रहे हैं। पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि 2040 तक इंसान को चंद्रमा पर ले जाया जाए और एक भारतीय को वहां उतारा जाए और उसे सुरक्षित वापस लाया जाए। इसरो प्रमुख ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों को राष्ट्रीय गौरव बताया और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि मेरा सहकर्मी सुरक्षित वापस लौट आया। यह गगनयान कार्यक्रम में काफी मददगार होगा। इसके लिए सबसे पहले हमें पीएम मोदी का शुक्रगुजार होना चाहिए।

    Post Views: 690

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगणेश चतुर्थी पर ये दान करें और ये मंत्र बोलें होगा भाग्य का उदय…
    Next Article मोदी ने मारुति सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन, ई-विटारा, के निर्यात को दिखाई हरी झंडी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लू के थपेड़ों के बीच राहत भरी खबर, अब इस राज्य में 20 अप्रैल से होंगी स्कूलों की छुट्टियां, सीएम ने किया ऐलान…

    April 17, 2026

    मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही मिलने वाली है ये बड़ी खुशखबरी; मोहन यादव ने…

    April 17, 2026

    हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई, PM मोदी के साथ फोन कॉल पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री को बताया अपना सच्चा दोस्त…

    April 17, 2026

    CGMSC घोटाले में बड़ा एक्शन,; EOW ने इतने आरोपियों के खिलाफ 2000 पन्नों का चालान किया पेश; 550 करोड़ के हेरफेर का लगा आरोप…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लू के थपेड़ों के बीच राहत भरी खबर, अब इस राज्य में 20 अप्रैल से होंगी स्कूलों की छुट्टियां, सीएम ने किया ऐलान…
    • मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही मिलने वाली है ये बड़ी खुशखबरी; मोहन यादव ने…
    • हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई, PM मोदी के साथ फोन कॉल पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री को बताया अपना सच्चा दोस्त…
    • CGMSC घोटाले में बड़ा एक्शन,; EOW ने इतने आरोपियों के खिलाफ 2000 पन्नों का चालान किया पेश; 550 करोड़ के हेरफेर का लगा आरोप…
    • कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण पर नई गाइडलाइन जारी;अब जिन घरों में शादी, उन्हें देना होगा शादी का कार्ड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?