रायपुर:- देश के सभी नामी शहरों में लोगों को ओयो होटल की सुविधा मिल जाती है, वो भी बेहद कम दाम पर। इसीलिए तो ओयो घर से दूर जाकर दूसरे शहरो में रात बिताने वालों के लिए पहली पसंद बन गई है। इतना ही नहीं कपल्स के लिए भी ओयो अन्य होटलों के मुकाबले पहली पसंद बन गई है। तो चलिए जानते हैं क्यों OYO कपल्स की पहली पसंद बन गई है
दरअसल OYO ने होटल्स का चैनल बिजनेस की शुरुआत की थी, जिसके जरिए पूरे देश के हर कोने के होटल को एक प्लेटफार्म में जोड़ा गया है। OYO एप्लीकेशन के माध्यम से आप कहीं भी जाएं सस्ते दर पर होटल मिल जाते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ओयो में हर वर्ग को ध्यान रखा गया है। इस प्लेटफार्म में अमीर और गरीब सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए होटलों को लिस्टेड किया गया है।
यही वजह है कि कपल्स की पहली पसंद ओयो है। ओयो होटल बेहद सस्ते दर पर हर शहर पर मौजूद है। इतना ही नहीं ओयो में अविवाहित जोड़ों को टाइम स्पैंड करने की पूरी आजादी होती है। साथ ही प्राइवेसी का ख्याल रखा जाता है। इसके अलावा, OYO अविवाहित जोड़ों के लिए प्रसिद्ध है क्योंकि इस पोर्टल का उपयोग करना बहुत आसान है।
ऐसे लोग करते हैं ओयो का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
गौरतलब है कि बीते दिनों ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल ने एक मीडिया संस्थान के इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ओयो का सबसे ज्यादा इस्तेमाल घर से बाहर रहने वाले लोग करते हैं। यानि वो लोग जो कुछ समय के लिए घर से बाहर रहते हैं और यात्रा के दौरान उन्हें रात बिताने के लिए ठिकाने की जरूरत होती है
