नई दिल्ली: – राज्यसभा में NEET पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों का भरोसा कायम रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “जब मैं विपक्ष में बैठता था, तो सवाल मेरा हथियार था। आज मैं ट्रेज़री बेंच पर हूँ, तो समाधान मेरी ज़िम्मेदारी है।”
अपने संबोधन में राघव चड्ढा ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि ठोस समाधान और प्रभावी सुधार जरूरी हैं।
उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। उनका यह बयान सदन में चर्चा का विषय बन गया।
