Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अन्य के मुकाबले में इस ब्लड ग्रुप वालों में गंभीर हृदय रोगों का खतरा कम…
    समाचार

    अन्य के मुकाबले में इस ब्लड ग्रुप वालों में गंभीर हृदय रोगों का खतरा कम…

    By Tv 36 HindustanDecember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आजकल एकाएक हार्ट अटैक के केसेस बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो सालों में देश में सडेन हार्ट अटैक के कारण 40 से कम आयु वाले लोगों में मौत के मामले तेजी से रिपोर्ट किए गए हैं।

    डॉक्टर्स कहते हैं, युवाओं में बढ़ते हृदय रोगों के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी और आहार से संबंधित समस्याओं को प्रमुख कारण के तौर पर देखा जा रहा है। शादियों-उत्सवों के दौरान हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत के मामले देखे जा रहे हैं, जो कि गंभीर चिंता का विषय हैं। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है।

    अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अगर दिनचर्या को ठीक करने के साथ नियमित रूप से व्यायाम की आदत बना ली जाए तो हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों में स्वाभाविक रूप से ही हृदय रोगों का खतरा कम होता है, इसमें ब्लड ग्रुप की भी विशेष भूमिका हो सकती है।

    अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ होता है उनमें कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा कम देखा जाता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

    ब्लड ग्रुप ओ अधिक सुरक्षित

    शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हृदय रोगों का खतरा कम देखा गया है। ऐसा क्यों है इसको लेकर विशेषज्ञों के अलग-अलग मत हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्लड ग्रुप ओ की तुलना में अन्य ग्रुप वाले लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल और उच्च मात्रा में प्रोटीन अधिक देखा जाता है जो रक्त के थक्कों का कारण बन सकती है। ओ ब्लड ग्रुप वालों में इस तरह का जोखिम कम पाया गया है, यही संभवत: उनको अधिक सुरक्षित रखने का कारण हो सकता है।

    जर्नल आर्टेरियोस्क्लेरोसिस, थ्रोम्बोसिस और वैस्कुलर बायोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 62,000 महिलाओं और 27,000 पुरुषों के डेटा का अध्ययन किया। इस डेटा अध्ययन में पाया गया कि ब्लड ग्रुप AB वाले प्रतिभागियों में अन्य लोगों की तुलना में हृदय रोगों के विकसित होने का जोखिम 23 फीसदी अधिक था। वहीं टाइप B वालों में यह जोखिम 11 फीसदी अधिक देखा गया।

    पेरिस में हुई मीटिंग में शोधकर्ताओं ने एक लाख से अधिक रोगियों का डेटा प्रस्तुत करते हुए बताया कि टाइप ए, बी, या एबी रक्त वालों की तुलना में ओ ग्रुप वालों में हृदय संबंधी गंभीर रोगों का जोखिम कम होता है।

    क्या कहते हैं शोधकर्ता?

    अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने बताया कि फिलहाल O ब्लड ग्रुप वालों को अधिक सुरक्षित माना जा रहा है, पर ऐसा क्यों है इस बारे में स्पष्ट साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं। व्यक्ति अपने ब्लड ग्रुप को नहीं बदल सकता है, लेकिन दिनचर्या में बदलाव करके हृदय रोगों के जोखिम को जरूर कम किया जा सकता है। इसके लिए धूम्रपान से दूरी बनाना, नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार मूल मंत्र हैं।

    इन तीनों बातों को ध्यान में रखकर हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। चूंकि यह खतरा कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहा है ऐसे में सभी लोगों को हृदय स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता बरतने की आवश्यकता है।

    Post Views: 0

    Hindi news india People with this blood group have less risk of serious heart diseases as compared to others. Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया फैसला
    Next Article खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए इस्तेमाल करें शहद और अदरक, जानें इस्तेमाल का तरीका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?