Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, देखिए अपने शहर में आज का ये नया रेट…
    राष्ट्रीय

    देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, देखिए अपने शहर में आज का ये नया रेट…

    By Tv36 HindustanMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देशभर में शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी ने आम जनता को बड़ा झटका दिया है।

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से अब आम लोगों के ट्रैवल बजट, माल ढुलाई और रोजमर्रा के खर्चों पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
    राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹3 महंगा होकर ₹97.77 प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल ₹90.67 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹106.64 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है, जहां नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल ₹103.90 और डीजल ₹95.47 प्रति लीटर बिक रहा है। बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, जयपुर, लखनऊ और नोएडा समेत कई शहरों में भी ईंधन की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है।

    हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल ₹110 के पार चला गया है। भुवनेश्वर में सबसे भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां पेट्रोल ₹3.60 और डीजल ₹3.56 प्रति लीटर महंगा हुआ। नोएडा और गुरुग्राम जैसे NCR शहरों में भी लोगों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
    डीजल की कीमतों में आई तेजी का असर आने वाले दिनों में बाजार पर भी दिख सकता है। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से सब्जियां, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामान महंगे होने की संभावना बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

    इस बीच RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पहले ही संकेत दिए थे कि मिडिल ईस्ट संकट और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में बढ़ते तनाव का असर भारत पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा था कि सरकार अब तक बढ़ी हुई कीमतों का पूरा बोझ जनता पर नहीं डाल रही थी, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना संभव नहीं होगा। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद उनके बयान का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

    देशभर में ईंधन की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सुधरें ताकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिल सके।

    Post Views: 220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहमारे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण; अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन ले…
    Next Article बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, इन राज्यों में 70 KM की रफ्तार से तूफान और बारिश का अलर्ट जारी हुआ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हो गया ऐलान, अब इतने जून को होगा री-एग्जाम, कल रात हुई थी हाई लेवल मीटिंग…

    May 15, 2026

    जगाना है सोया हुआ भाग्य तो आज से ही शुरू कर दें इन 5 जीवों को भोजन कराना…

    May 15, 2026

    बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, इन राज्यों में 70 KM की रफ्तार से तूफान और बारिश का अलर्ट जारी हुआ…

    May 15, 2026

    हमारे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण; अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन ले…

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हो गया ऐलान, अब इतने जून को होगा री-एग्जाम, कल रात हुई थी हाई लेवल मीटिंग…
    • जगाना है सोया हुआ भाग्य तो आज से ही शुरू कर दें इन 5 जीवों को भोजन कराना…
    • बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, इन राज्यों में 70 KM की रफ्तार से तूफान और बारिश का अलर्ट जारी हुआ…
    • देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, देखिए अपने शहर में आज का ये नया रेट…
    • हमारे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण; अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन ले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?