
नई दिल्ली : आज भी तेल के दामों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इस तरह आज 9वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 8वीं बार वृद्धि की गई है। पिछले 9 दिनों में 8 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं।
जिसके बाद अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.01 और डीलज के लिए लोगों को प्रति लीटर 92.27 रुपए देने होंगे। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।
Petrol-diesel Price Today : दाम बढ़ने का बड़ा कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बताया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ा है। आज सुबह 6 बजे जारी हुए नए कीमतों के अनुसार अब देश के प्रमुख शहरों में तेल के दाम में बदलाव हो गया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 85 पैसे बढ़कर 115.88 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। वहीं 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 100.10 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। देश के एक और महानगर कोलकाता में पेट्रोल 110.52 रुपये प्रति लीटर व डीजल 95.42 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसके अलावा, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.69 रुपये प्रति लीटर व डीजल की 96.76 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है आप एक SMS के जरिए कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।