
सतना 29 मार्च हिंदू नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए अति आवश्यक बैठक कल मंगलवार दुर्गा मंदिर प्रेम नगर में रात्रि 8:00 संपन्न हुई प्रेम नगर प्रेमबिहार धवारी मल्हन टोला खूंथी राजेंद्र नगर मास्टर प्लान सिविल लाइन के स्वयंसेवी समाजसेवी बंधुओं ने सात दिवसीय श्री राम नवमी आयोजन को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है हिंदू पर्व समन्वय समिति के संयोजक मणिकांत महेश्वरी इंजीनियर रमेश जैन विनोद यादव रविंद्र सिंह सेठी राजपाल भाटिया संदीप चमडिया ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के सर्वप्रथम विनोद पंडित जी ने मां भगवती की आरती उतारकर मां दुर्गा की विधिवत पूजा पाठ उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया बैठक का संचालन अनुराग गोस्वामी ने किया एवं आभार हेमचंद जयसवाल ने व्यक्त किया।

इंजीनियर रमेश जैन ने कहा कि श्री रामनवमी महापर्व को ऐतिहासिक पर के रूप में मनाने का संकल्प लें।
मणिकांत महेश्वरी जी ने कहा लगभग 18 वर्षों से प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा निकाली जा रही है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष में श्री राम जागरण यात्रा वाहन रैली सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक निर्णय लिया गया है।
5 अप्रैल को टीएमडी हाल सिंधी कैंप से 6 अप्रैल को टिकुरिया टोला से 7 अप्रैल को प्रेम नगर दुर्गा मंदिर से 8 अप्रैल को वेंकटेश मंदिर मुख्तियारगंज से 9 अप्रैल को सामूहिक नगर भ्रमण 10 अप्रैल को भगवान प्रभु श्री राम जन्मोत्सव श्री राम दरबार मंदिर सुभाष पार्क 11 अप्रैल शोभायात्रा चल समारोह सायं 5:00 से श्री गुरुद्वारा नानक दरबार से यात्रा निकाली जाएगी।
श्री रामनवमी शोभा यात्रा को सफल बनाने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव की भव्य यात्रा में आप सभी समाजसेवियों मित्रों धर्म स्वाबलंबी बंधुओं सहित शोभायात्रा में आप सादर आमंत्रित हैं शोभायात्रा में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
इनकी रही उपस्थिति
हिंदू पर्व समन्वय समिति श्री रामनवमी शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर प्रेम नगर बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह कपूर राकेश शुक्ला उपेंद्र तिवारी रामबालक रायकवार राजेश गुप्ता सुधीर निगम मनीष शर्मा शैलेश शास्त्री बीके शुक्ला विजय दुबे रोहित हानडा सुनील भसीन स्वयं त्रिपाठी अनुराग गौतम सुधीर सिंह अभिमन्यु शाखा आनंद शंकर खरे राजेश मेहता लोकेश गर्ग विनोद सिंह रामसेवक गुप्ता शिवकुमार त्रिपाठी राजेश त्रिपाठी नीलू एवं स्वयंसेवी धर्म स्वाबलंबी उपस्थित रहे।