Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शहर में दौड़ी पीएम ई बसें, आई-14 रूट पर 10 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू, पूरी तरह कैशलेस होगी यात्रा…
    मध्य प्रदेश

    शहर में दौड़ी पीएम ई बसें, आई-14 रूट पर 10 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू, पूरी तरह कैशलेस होगी यात्रा…

    By Tv36 HindustanJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में शनिवार से बड़ा कदम उठाया गया। केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इंदौर में आई-14 रूट पर 10 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रायल शुरू कर दिया गया। यह रूट राऊ रंगवासा से रणजीत हनुमान, राजवाड़ा, बंगाली स्क्वायर होते हुए कनाड़िया बायपास तक संचालित होगा। ट्रायल सफल होने के बाद चरणबद्ध तरीके से शहर में कुल 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।
    शहर को मिलीं 150 वातानुकूलित हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें
    योजना के तहत इंदौर को 9 मीटर लंबाई वाली 150 पूर्णतः वातानुकूलित हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इनका उद्देश्य प्रदूषण कम करना, ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देना और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। फिलहाल 10 बसों से शुरुआत की गई है, जिन्हें बाद में पूरे शहर और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाया जाएगा।
    कैशलेस यात्रा और डिजिटल किराया संग्रहण प्रणाली
    यात्र‍ियों को कैशलेस और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए बसों में डिजिटल किराया संग्रहण प्रणाली लागू की गई है। वहीं पारंपरिक ड्राइवर और कंडक्टर की जगह विशेष प्रशिक्षण प्राप्त वर्दीधारी कोच कैप्टन और डिजिटल असिस्टेंट तैनात किए जाएंगे, जो यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे।

    तकनीकी रूप से होगी सुरक्षा की निगरानी
    नई ई-बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। बसों से मिलने वाला लाइव वीडियो फीड सीधे सेंट्रल कंट्रोल रूम में देखा जा सकेगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। बसों के संचालन, ट्रैकिंग और समयबद्ध शेड्यूलिंग के लिए इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का उपयोग किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग एआईसीटीएसएल कार्यालय और नायता मुंडला डिपो स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी।
    ग्रामीण और पेरी-अर्बन क्षेत्रों तक संचालन योजना
    दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में व्हीलचेयर असिस्टेंस सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। भविष्य में इन ई-बसों का संचालन केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के कस्बों, गांवों और पेरी-अर्बन क्षेत्रों तक भी किया जाएगा। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बेहतर, सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित होने की उम्मीद है।

    Post Views: 685

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleधान के बदले वैकल्पिक फसलों पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मिलेगी आदान सहायता राशि…
    Next Article 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी इन अहम विधेयकों और राजनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का ये समय…

    August 24, 2026

    अगर आपके फोन में भी नहीं मिल रही 5G की सुपरफास्ट स्पीड तुरंत बदलें ये 3 जरूरी सेटिंग्स…

    August 24, 2026

    रायपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 25 अगस्त से छह जोड़ी ट्रेनों का बदला संचालन…

    August 24, 2026

    मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता, मोबाइल में मजा आता है’, छात्र की बात सुन प्रेमानंद महाराज ने दी ये सीख…

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का ये समय…
    • अगर आपके फोन में भी नहीं मिल रही 5G की सुपरफास्ट स्पीड तुरंत बदलें ये 3 जरूरी सेटिंग्स…
    • रायपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 25 अगस्त से छह जोड़ी ट्रेनों का बदला संचालन…
    • मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता, मोबाइल में मजा आता है’, छात्र की बात सुन प्रेमानंद महाराज ने दी ये सीख…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पुस्तक का किया विमोचन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?