Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम सूर्य घर योजना: एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य, लेकिन रास्ते में बन रहा है ये रोड़ा…
    समाचार

    पीएम सूर्य घर योजना: एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य, लेकिन रास्ते में बन रहा है ये रोड़ा…

    By Tv 36 HindustanDecember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश में मुफ्त बिजली की राजनीति लगातार परवान चढ़ रही है। यह राजनीति केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना की राह में अड़चन खड़ी करने लगी है, क्योंकि लोगों के मन में यह भावना घर कर रही है कि जब उन्हें 100-200 यूनिट मुफ्त ही मिलने वाली है तब वह अपनी छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की जहमत क्यों करे।

    इस योजना को लाग करने में जुटी नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) की टीम को भी इस बात का अहसास है और वह इस खतरे को दूर करने के लिए राज्यों को समझाने में जुटे हैं कि पीएमएसजी-एमबीवाई कैसे राज्य के वित्तीय स्वास्थय और हर व्यक्ति को बिजली उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण है। राज्यों को यह भी बताया जा रहा है कि समाज के कम आय वाले वर्ग को मुफ्त बिजली देने के लिए पीएमएसजी ज्यादा सही विकल्प साबित हो सकता है।
    फरवरी में किया गया था लॉन्च
    पीएमएसजी को फरवरी, 2024 में पीएम नरेन्द्र मोदी के सौजन्य से लॉन्च किया गया था। तीन वर्षों के दौरान एक करोड़ घरों को इस योजना से जोड़ना का लक्ष्य रखा गया था। अभी इसकी प्रगति बहुत धीमी है, जिस पर पिछले हफ्ते संसदीय समिति ने अपनी चिंता जताई है। दूसरी तरफ, योजना की रफ्तार को बढ़ाने को एमएनआरई प्रतिबद्ध दिखती है। एक करोड़ घरों को इस योजना से जोड़ने के लिए रोजाना 10 हजार घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने की जरूरत है।
    ताजे आंकड़े बताते हैं कि रोजाना तीन हजार घरों तक ही योजना पहुंच पा रही है। यानी तीन गुणा ज्यादा तेजी दिखानी होगी। एमएनआरई के आंकड़ें यह भी बताते हैं कि देश के कई बड़े राज्यों की तरफ से इस योजना को लागू करने की गति बहुत ही धीमी है। 75,021 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत कुल 6.50 लाख घरों को अभी तक बिजली पहुंचाई गई है, लेकिन इसका 45 फीसद गुजरात में है। 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।
    बड़े राज्यों की हिस्सेदारी काफी कम
    उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों की हिस्सेदारी सिर्फ 8 फीसद और 3 फीसद है। काफी ज्यादा संभावनाओं वाले राज्य राजस्थान की हिस्सेदारी भी तीन फीसद है। वैसे केंद्र की योजना के मुताबिक यह योजना लागू हो जाए तो इससे देश में 30 हजार मेगावाट बिजली लोगों के छतों पर लगे सौर पैनल से ही बनने लगेगी।

    दैनिक जागरण ने इस योजना की प्रगति को लेकर जब उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि आम जनता की तरफ से इसकी बहुत ज्यादा मांग नहीं आ रही। लोगों के बीच इसको लेकर बहुत उत्साह नहीं है। पहली बात तो यह कि तकरीबन हर राज्य में कोई न कोई राजनीतिक दल मुफ्त बिजली देने का राग अलाप रही है। कुछ राज्यों में तो यह लागू भी हो चुकी है।
    300 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली
    पीएमएसजी-एमबीवाई के तहत छत पर सोलर पैनल लगा कर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली हासिल की जा सकती है, लेकिन इसके लिए व्यक्ति को कुछ राशि शुरुआत में लगानी होगी। राज्यों के माध्यम से इसका एक हिस्सा बतौर सब्सिडी बाद में मिलती है। इस बारे में एमएनआरई के अधिकारियों का कहना है कि सब्सिडी देर से मिलना भी एक अड़चन थी, जिसे काफी हद तक दूर कर लिया गया है। अब जो भी व्यक्ति इस स्कीम का फायदा उठा रहा है, उसके हिस्से की सब्सिडी दस दिनों में भुगतान कर दी जा रही है। हम इसे घटा कर 5-7 दिन करने पर काम कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि वेंडर इकोसिस्टम को भी बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। जून, 2024 में सिर्फ 6,913 वेंडर थे, जिनकी संख्या अब 10,313 हो चुकी है। एक बड़ी अड़चन बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) और ग्राहकों के पास इस योजना की जानकारी का अभाव है। दूर दराज के डिस्कॉम को खास तौर पर सूर्य घर योजना के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। आम जनता के बीच इस योजना को ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए जिन लोगों ने इसे सफलतापूर्वक लगाया है, उन्हें ब्रांड एंबेसडर बना कर आगे लाने की योजना है।

    Post Views: 1,980

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleUPI करने से पहले बंद करें ये ऑप्शन, वरना ‘खटाखट’ खाली होगा आपका अकाउंट…
    Next Article पीएमश्री स्कूलों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, जानिए कब तक कर सकते है आवेदन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व…

    July 29, 2026

    किसानों का भारी बवाल कृषि मंत्री के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप…

    July 29, 2026

    खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि और डाइट-मनी के लिए आवेदन आमंत्रित…

    July 29, 2026

    मानसून में अचार को ऐसे रखें सुरक्षित इन आसान उपायों से महीनों तक बना रहेगा स्वाद और ताजगी…

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व…
    • किसानों का भारी बवाल कृषि मंत्री के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप…
    • खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि और डाइट-मनी के लिए आवेदन आमंत्रित…
    • मानसून में अचार को ऐसे रखें सुरक्षित इन आसान उपायों से महीनों तक बना रहेगा स्वाद और ताजगी…
    • राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अब राष्‍ट्रीय गीत का अपमान करना पड़ेगा भारी, हो सकती है इतने साल तक की जेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?