*प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा राजेश कुकरेजा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ,सट्टा, आबकारी नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी थाना उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर सूचना कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा है मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किये जो चीतापाली पुलिया के पास मोटर सायकल में आते दिखा जिसे रूकवाकर पूछताछ किया जो अपना नाम ज्ञान लाल चौहान पिता जीरात राम चौहान सा0 कोहडिया चारपारा सीएसईबी थाना सिविल लाईन का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक पन्नी में करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती-2500 रूपये व मोटर सायकल होण्डा एक्स जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अप.क्र. 398/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक युवराज तिवारी, प्र.आर सुनील पाण्डेय, आर.झंगल मंझवार,आर महासिंह सिदार की सराहनीय भूमिका रही।
