*पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी,अति0 पुलिस अधीक्षक यूबीएस चैहान,नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ,सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। मुखबीर सूचना आधार पर ग्राम केराकछार निवासी लक्ष्मी जायसवाल के घर में रेड कार्यवाही की गई शराब निर्माण करने वाले भट्टी को ध्वस्त कर 23 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
