
त्रिलोचन चक्रवर्ती,
कोरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13-4 2022 को प्रार्थी संयुक्त कलेक्टर अनिल कुमार सिदार कलेक्टर कार्यालय बैकुंठपुर जिला कोरिया (छ ग) थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनांक 22-3-2022से 13-4-2022के मध्य कलेक्टर कार्यालय कोरिया के नजारत शाखा लगभग 21 बैंकों को क्लोरीग कर अलग अलग बैंकों का चेक मुंबई स्थित विभिन्न बैंक के ब्रांच में कोर बैंकिंग के द्वारा चेक क्लीयरिंग कराकर लगभग एक करोड़ 29 लाख रुपए कुट रचना कर आहरण कर लिया गया प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया प्रकरण की विवेचना जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के कुशल निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक नेल्शन कुजूर मुख्यालय बैकुंठपुर के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्काल दिल्ली मुंबई तथा पटना बिहार हेतु रवाना किया गया था जोधपुर में पुलिस टीम द्वारा पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है प्रकरण की विवेचना क्रम में लगातार आरोपियों की तलाश पतासाजी के दौरान दिनांक1-5-2022को दो आरोपी अजमत ताज नगरी परवीन दोनों पति-पत्नी (बंटी बबली) को पटना बिहार से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया प्रकरण में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में भेजा जा चुका है तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश पतासाजी की जा रहे हैं |