Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चेहरे के इन हिस्सों को दबाने पर मिलेगी निखरी त्वचा, झुर्रियां भी होंगी दूर, एक्सपर्ट ने बताए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स…
    समाचार

    चेहरे के इन हिस्सों को दबाने पर मिलेगी निखरी त्वचा, झुर्रियां भी होंगी दूर, एक्सपर्ट ने बताए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स…

    By Tv36 HindustanOctober 2, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- त्वचा पर ग्लो लाने के लिए कॉस्मेटिक का इस्तेमाल होता है, हर्बल तरीकों को आजमाया जाता है और फेशियल का सहारा लिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चेहरे में दमक लाने वाली बटन हमारे चेहरे में ही मौजूद है, जरूरत है तो बस उसे दबाने की। दरअसल चेहरे पर ऐसे फेशियल एक्यूप्रेशर पॉइंट मौजूद होते हैं जिन्हें नियमित रूप से दबाया जाए तो आपके चेहरे को मिलता है फेशियल जैसा ग्लो। इनमें भौं के बीच में टेंपल एरिया, गाल के बीच जैसे कई पॉइंट शामिल हैं। यहां जाने ऐसे ही प्रशरपॉइंट के बारे में और यह भी समझें कि इसे कैसे करना है। यह जानने के बाद चवन्नी खर्च किए बिना भी आपको मिलेगी लक्जरी वाली दमक।
    चेहरे पर मौजूद प्रेशर पॉइंट को नियमित दबाने से चेहरे पर ब्लड फ्लो बढ़ता है। ऐसा होने से चेहरे पर मौजूद टिश्यू तक पोषण बेहतर तरीके से पहुंचता है और सेल रिपेयर होने में मदद मिलती है।

    आइब्रो के लिए प्रेशर पॉइंट
    एक्यूप्रेशर पॉइंट पर नियमित दबाते रहने से झड़ती आइब्रो की समस्या दूर होती है और आइब्रो में नए बाल उगते हैं।.
    अगर आप आइब्रो की ग्रोथ बेहतर करना चाहते हैं तो एक्यूप्रेशर पॉइंट आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको साफ चेहरे पर आइब्रो में थोड़ा कैस्टर ऑयल लगाना होगा। इसके बाद आप उंगलियों या गुआ शा की मदद से इन प्रेशर पॉइंट को दबा सकते हैं।

    आइब्रो को अंदर की तरफ, नाक के ठीक ऊपर दबाने से आइब्रो में चौड़ाई आती है। यहां दबाने से मेन ब्लड वेसेल पर ब्लड फ्लो बढ़ता है।
    आइब्रो को बीच में आर्च पर दबाने से आइब्रो झड़ने की समस्या दूर होती है।
    आइब्रो के आखिरी सिरे को दबाने से माइक्रो सर्कुलेशन बेहतर होता है और आइब्रो बढ़ती उम्र के साथ छोटी नहीं होने पाती।
    माथे की लकीरों को मिटाने के लिए दबाएं अजना चक्र
    माथे पर भौं के ठीक बीच में होता है अजना चक्र जिसे थर्ड आई भी कहते हैं। यहां उंगली रखकर कुछ देर गोल आकार में दबाते हुए मसाज करें। इसके साथ ही आप माथे पर तिलक लगाने की तरह ऊपर की ओर भी मसाज कर सकते हैं। यहां दबाव ज्यादा दे सकते हैं। इस पॉइंट पर पिनेअल ग्लैंड होती है जो मेलाटोनिन बनाती है। इसे दबाने से नींद में सुधार आता है जो आपकी पूरी सेहत के साथ ही त्वचा को भी कई तरह से फायदे पहुंचाता है।
    इस पॉइंट पर दबाव डालने से माथे पर मौजूद सीधी और बेड़ी लकीरें धुंधली पड़ना शुरू होंगी और आपको समय से पहले बूढ़ा नहीं दिखना पड़ेगा।
    यहां दबाने से चेहरे पर बढ़ने वाला ब्लड सर्कुलेशन चेहरे की डलनेस कम करके कॉम्प्लेक्शन में निखार लाया जा सकता है।
    यहां दबाव डालने से आंखा के आसपास मौजूद पानी को हटाने और पफीनेस को कम करने में मदद मिलती है।
    आंखों की बेहतरी के लिए प्रेशर पॉइंट
    आंखों के नीचे मौजूद प्रेशर पॉइंट को दबाने से भी आप आंखों के आसपास की पफीनेस को कम कर सकते हैं। हालांकि यह बहुत नाजुक जगह होती है इसलिए दबाव संतुलित होना चाहिए। आप रिंग फिंगर पर मसाज क्रीम या ऑयल लगाकर आंखों के चारों ओर अंदर से बाहर की तरफ मसाज कर सकते हैं। यानी आंखों के नीचे उंगली अंदर से बाहर की तरफ जानी चाहिए। इसके अलावा सामने देखने पर पुतली जहां स्थिर होती है उसके ठीक नीचे उंगली से दबाव डाल सकते हैं।
    इससे आंखों के पास मौजूद फाइन लाइन हटती हैं।
    आंखों का तनाव कम होता है और थकान दूर होती है।
    आंखों के नीचे की पफीनेस कम होती है। इससे डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
    टेंपल एरिया में दबाने से चेहरे का तनाव होता है दूर
    कनपटी यानी टेंपल एरिया पर प्रेशर डालने से आंखों का तनाव कम होता है इसके साथ ही चेहरे पर मौजूद टेंशन से भी निजात मिलती है। मसाज क्रीम लगाकर टेंपल एरिया पर उंगलियों से सर्कुलर मोशन में क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज मसाज करें। इसके अलावा उंगलियों को हेयरलाइन की तरफ आगे पीछे चलाते हुए मसाज करें। ऐसा करने से पूरे चेहरे पर ब्लड फ्लो बेहतर होता है और तनाव में कमी आने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है और त्वचा कम थकी हुई लगती है।
    चेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए नाक के किनारे दबाएं
    नाक के नथुनों के दोनों तरफ उंगली पर हल्का दबाव देने से चेहरे पर ताजगी आती है। यहां मसाज क्रीम लगाकर उंगलियों से कुछ सेकेंड का दबाव दें। इसके अलावा आप उंगलियों से गोल गोल मसाज भी दे सकते हैं। ऐसा लगातार 3 से 5 बार रोजाना करने से चेहरे में फ्रेशनेस बनी रहती है और चेहरा ग्लो करता है।

    ये प्रेशर पॉइंट आपके चेहरे को प्राकृतिक रूप से दमक देने में मदद कर सकते हैं लेकिन अगर आपको किसी तरह की समस्या पहले से मौजूद है तो एक्यूप्रेशर पाॅइंट इन्हें ठीक करने की गारंटी नहीं लेता। ऐसी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर से बात करना और सही उपचार कराना जरूरी है।

    Post Views: 160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेवा संकल्प अभियान आईटीआई जिले में के तहत स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर संपन्न…
    Next Article जितिया व्रत नहाय-खाय आज, पहली बार कर रही हैं जीवित्पुत्रिका व्रत, तो जानें पारण तक की पूरी विधि…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जितिया व्रत नहाय-खाय आज, पहली बार कर रही हैं जीवित्पुत्रिका व्रत, तो जानें पारण तक की पूरी विधि…

    October 2, 2026

    सेवा संकल्प अभियान आईटीआई जिले में के तहत स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर संपन्न…

    October 2, 2026

    बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…

    October 2, 2026

    सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे सीएम साय…

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जितिया व्रत नहाय-खाय आज, पहली बार कर रही हैं जीवित्पुत्रिका व्रत, तो जानें पारण तक की पूरी विधि…
    • चेहरे के इन हिस्सों को दबाने पर मिलेगी निखरी त्वचा, झुर्रियां भी होंगी दूर, एक्सपर्ट ने बताए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स…
    • सेवा संकल्प अभियान आईटीआई जिले में के तहत स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर संपन्न…
    • बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान…
    • सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?