Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर “भारत मंडपम ” का उद्घाटन किया…
    राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर “भारत मंडपम ” का उद्घाटन किया…

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया. प्रगति मैदान के इस कन्वेंशन सेंटर का नाम ‘भारत मंडपम’ रखा गया है. इसके उद्घाटन के दौरान पीएम ने देशवासियों को गारंटी दी कि मोदी सरकार के तीसरे टर्म (2024 लोकसभा चुनाव) में वह भारत को विश्व की तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था बनाकर रहेंगे. इस गारंटी के साथ मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का दावा भी ठोक दिया. ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा कि कोई भी समाज या देश टुकड़ों में काम करके आगे नहीं बढ़ सकता. वह बोले, ‘हमारी सरकार बहुत दूर की सोच कर काम कर रही है.’

    मोदी ने कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत ‘लोकतंत्र की जननी’ है. आज जब हम आजादी के 75 वर्ष होने पर ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, यह ‘भारत मंडपम’ हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है. कुछ हफ्तों बाद यहां G20 से जुड़े आयोजन होंगे. भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी. कन्वेंशन सेंटर ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला.

    उन्होंने कहा, ‘इस निर्माण को रोकने के लिए नकारात्मक सोच वालों ने क्या कुछ कोशिश नहीं की. खूब तूफान मचाया. अदालतों के चक्कर काटे, लेकिन जहां सत्य होता है वहां ईश्वर भी होता है. अब ये सुंदर परिसर आपकी आंखों के सामने मौजूद है.’ पीएम ने आगे कहा कि ‘कर्तव्यपथ’ को लेकर भी ऐसी आवाजें उठी थीं. लेकिन जब कर्तव्य पथ बन गया तो वे लोग भी कहने लगे कि अच्छा हुआ, ये देश की शोभा बढ़ाने वाला है. मोदी ने कहा कि ‘भारत मंडपम’ के लिए भी वो ‘टोली’ खुलकर बोले ना बोले लेकिन भीतर से ऐसा ही स्वीकार करेगी।

    मोदी ने आगे कहा कि कौन सा भारतीय होगा जिसका सिर भारत की नई संसद देखकर ऊंचा नहीं होगा? वह बोले कि जल्द ही दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ‘युगे युगीन भारत’ बनेगा. अपने संबोधन में पीएम ने कहा, ‘पहले टर्म (मोदी सरकार का पहला कार्यकाल) की शुरुआत से पहले भारत की अर्थव्यस्था 10वें नंबर पर थी. दूसरे टर्म (साल 2019) में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. तीसरे टर्म (2024) में टॉप 3 में एक नाम भारत का होगा. तीसरे टर्म में भारत टॉप 3 में पहुंचकर रहेगा. ये मोदी की गारंटी है.’ बता दें कि किस देश की अर्थव्यवस्था कैसी है इसको जीडीपी से नापा जाता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article29 नायब तहसीलदारों को प्रोबेशन के बाद मिली पहली पोस्टिंग, देखें पूरी डिटेल
    Next Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तर की शुरूआत हुई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! दबाव में सरकार और तेल कंपनियां, हर लीटर पर इतने रेट तक का अतिरिक्त बोझ…

    May 9, 2026

    IMD अलर्ट के बाद भी सोता रहा प्रशासन लापरवाही की वजह से 3 हजार क्विंटल गेहूं बारिश की वजह से हुआ बर्बाद…

    May 9, 2026

    आज इतिहास रचेगी BJP, शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कोलकाता में जुटेंगे देशभर के दिग्गज नेता…

    May 9, 2026

    प्रदेश में बदला मौसम, रायगढ़-महासमुंद में यलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! दबाव में सरकार और तेल कंपनियां, हर लीटर पर इतने रेट तक का अतिरिक्त बोझ…
    • IMD अलर्ट के बाद भी सोता रहा प्रशासन लापरवाही की वजह से 3 हजार क्विंटल गेहूं बारिश की वजह से हुआ बर्बाद…
    • आज इतिहास रचेगी BJP, शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कोलकाता में जुटेंगे देशभर के दिग्गज नेता…
    • प्रदेश में बदला मौसम, रायगढ़-महासमुंद में यलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी…
    • आज लगेगी नेशनल लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर ट्रैफिक चालान तक हजारों मामलों का होगा निपटारा जाने यहां से…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?