Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तर की शुरूआत हुई…
    शीर्ष आलेख

    छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तर की शुरूआत हुई…

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुन्द । हरेली तिहार के दिन शुरू हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तर की शुरूआत हो गई है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी।दूसरे चरण में जोन स्तर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता में 08 राजीव युवा मितान क्लब क्षेत्रों का एक जोन बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जोन बनाने का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा नामांकित अधिकारी को दिया गया है।

    मुकाबला नॉक आउट पद्धति से राजीव युवा मितान क्लब के विजेता प्रतिभागी एवं दलों के मध्य होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी दल आयु एवं वर्गवार, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता एवं शहरी क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी दल आयु एवं वर्गवार नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।राजीव युवा मितान क्लब स्तर एवं जोन स्तर के समापन के बाद तीसरे चरण विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर 07 से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। चौथा चरण जिला स्तर पर 25 अगस्त से 04 सितंबर तक तथा पांचवा चरण संभाग स्तर पर 10 से 20 सितंबर तक और अंतिम में राज्य स्तर पर 25 से 27 सितंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 16 खेल विधाएं इनमें दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों ने इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर “भारत मंडपम ” का उद्घाटन किया…
    Next Article छत्तीसगढ़ में लाखों पौधे लगाने के लिए एसईसीएल खर्च करेगी 131 करोड रुपए…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गेहूं के आटे से कौन सा चटपटा और कुरकुरा नाश्ता बनता है, रेशु ड्रोलिया ने बताई खास रेसिपी, स्टीम के बाद होगा तलना और भी आसान…

    May 9, 2026

    अब बहुत हुआ; आदेश का पालन कीजिए,कर्नल सोफिया मामले में सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, मध्य प्रदेश सरकार को लगाई जमकर फटकार…

    May 9, 2026

    1 जून को छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव है, इतने जून को आएंगे नतीजे; जानिए पूरा शेड्यूल…

    May 9, 2026

    क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बदलाव, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंह देव की बातों ने बढ़ाया है नया सस्पेंस…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गेहूं के आटे से कौन सा चटपटा और कुरकुरा नाश्ता बनता है, रेशु ड्रोलिया ने बताई खास रेसिपी, स्टीम के बाद होगा तलना और भी आसान…
    • अब बहुत हुआ; आदेश का पालन कीजिए,कर्नल सोफिया मामले में सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, मध्य प्रदेश सरकार को लगाई जमकर फटकार…
    • 1 जून को छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव है, इतने जून को आएंगे नतीजे; जानिए पूरा शेड्यूल…
    • क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बदलाव, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंह देव की बातों ने बढ़ाया है नया सस्पेंस…
    • शुभेंदु अधिकारी के राजतिलक से पहले AIMIM का आया बड़ा बयान ये कि बुलडोजर राज भी नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?