Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब बहुत हुआ; आदेश का पालन कीजिए,कर्नल सोफिया मामले में सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, मध्य प्रदेश सरकार को लगाई जमकर फटकार…
    राष्ट्रीय

    अब बहुत हुआ; आदेश का पालन कीजिए,कर्नल सोफिया मामले में सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, मध्य प्रदेश सरकार को लगाई जमकर फटकार…

    By Tv36 HindustanMay 9, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- जस्टिस बागची ने बताया कि एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, विजय शाह को इस तरह की टिप्पणियां करने की आदत थी। अदालत ने आगे कहा कि राज्य को सभी परिस्थितियों पर विचार करने दें और निर्णय लेने दें।

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है, क्योंकि एमपी सरकार ने अपने मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी देने में देरी की। विजय शाह पर आरोप है कि उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कर्नल कुरैशी ने पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मीडिया को जानकारी दी थी।

    बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के अनुरोध पर फैसला दो सप्ताह पहले ही आ जाना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी ने मामले की जांच की थी और विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी थी।

    मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि बहुत हो गया। अब हमारे आदेश का पालन कीजिए। सबसे पहले तो माफी मांगनी चाहिए थी। संज्ञान लेने के बाद ही माफी मांगी गई। चार सप्ताह बाद इसे सूचीबद्ध कीजिए।

    शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने कहा कि मंत्री पर मुकदमा चलाने की मंजूरी पर फैसला अभी लंबित है। मेहता ने यह भी कहा कि शाह की टिप्पणियों को गलत तरीके से समझा गया होगा।

    एसजी मेहता मेहता ने कहा कि उन्होंने जो कहा वह दुर्भाग्यपूर्ण था। संभवतः वह महिला अधिकारी की प्रशंसा करना चाहते थे।

    हालांकि, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, “क्या यह दुर्भाग्यपूर्ण नहीं था। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था।”

    तुषार मेहता ने फिर कहा, “मंत्री कुंवर विजय शाह कर्नल सोफिया की प्रशंसा करना चाहता थे। लेकिन वह अपने शब्दों को व्यक्त नहीं कर सके।”

    हालांकि, सीजेआई सूर्यकांत, मेहता के इस तर्क से सहमत नहीं हुए। सीजेआई ने कहा कि एक राजनेता के रूप में, वह महिला अधिकारी की प्रशंसा करने का तरीका बखूबी जानते हैं।

    जस्टिस बागची ने बताया कि एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, विजय शाह को इस तरह की टिप्पणियां करने की आदत थी। अदालत ने आगे कहा कि राज्य को सभी परिस्थितियों पर विचार करने दें और निर्णय लेने दें।

    कर्नल कुरैशी उन सैन्य अधिकारियों में से एक थी। जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सीमा पार सैन्य कार्रवाई (ऑपरेशन सिंदूर) के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी। ऑपरेश सिंदूर 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर चलाया गया था। जिसमें 26 भारतीय नागरिक मारे गए थे।

    उस दौरान मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री शाह ने कथित तौर पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जिन लोगों ने हमारी बेटियों को विधवा बनाया, उन्हें सबक सिखाने के लिए हमने उन्हीं की एक बहन को भेजा। विजय शाह की इस टिप्पणी को लेकर काफी आलोचना हुई थी। साथ ही उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग उठी थी

    इसके बाद, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और शाह की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस को शाह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया।

    हाई कोर्ट ने कहा था कि उनकी टिप्पणियां न केवल संबंधित अधिकारी के लिए बल्कि स्वयं सशस्त्र बलों के लिए भी अपमानजनक और खतरनाक हैं। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अतुल श्रीधरन ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि इस न्यायालय के आदेश को लागू कराने के लिए, यदि आवश्यक हुआ तो मैं हर संभव प्रयास करूंगा।

    विजय शाह के खिलाफ 14 मई की देर रात एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने शाह पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया था, जो राष्ट्रीय संप्रभुता को खतरे में डालने और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित हैं।

    इसके बाद शाह ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 16 मई, 2025 को न्यायालय ने शाह की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई और उनकी माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने एफआईआर पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया और इसके बजाय उनके खिलाफ एसआईटी का गठन किया।

    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article1 जून को छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव है, इतने जून को आएंगे नतीजे; जानिए पूरा शेड्यूल…
    Next Article गेहूं के आटे से कौन सा चटपटा और कुरकुरा नाश्ता बनता है, रेशु ड्रोलिया ने बताई खास रेसिपी, स्टीम के बाद होगा तलना और भी आसान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    गेहूं के आटे से कौन सा चटपटा और कुरकुरा नाश्ता बनता है, रेशु ड्रोलिया ने बताई खास रेसिपी, स्टीम के बाद होगा तलना और भी आसान…

    May 9, 2026

    1 जून को छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव है, इतने जून को आएंगे नतीजे; जानिए पूरा शेड्यूल…

    May 9, 2026

    क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बदलाव, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंह देव की बातों ने बढ़ाया है नया सस्पेंस…

    May 9, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के राजतिलक से पहले AIMIM का आया बड़ा बयान ये कि बुलडोजर राज भी नहीं…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गेहूं के आटे से कौन सा चटपटा और कुरकुरा नाश्ता बनता है, रेशु ड्रोलिया ने बताई खास रेसिपी, स्टीम के बाद होगा तलना और भी आसान…
    • अब बहुत हुआ; आदेश का पालन कीजिए,कर्नल सोफिया मामले में सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, मध्य प्रदेश सरकार को लगाई जमकर फटकार…
    • 1 जून को छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव है, इतने जून को आएंगे नतीजे; जानिए पूरा शेड्यूल…
    • क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बदलाव, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंह देव की बातों ने बढ़ाया है नया सस्पेंस…
    • शुभेंदु अधिकारी के राजतिलक से पहले AIMIM का आया बड़ा बयान ये कि बुलडोजर राज भी नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?