रायपुर। बलौदाबाजार जिले में फिर चाइल्ड पोर्नोग्रापी के मामले में कार्यवाही हुई। चाइल्ड पोर्नोग्रापी के मामले में 1 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। धारा 67बी IT एक्ट के तहत कार्यावाही की जा रही है। आरोपी से 2 नग मोबाईल जप्ती की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार आई के एलेसेला ने जिला के सभी थाना प्रभारी को महिला एवं बच्चो के प्रति अपराधिक घटना पर त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया है । वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी करहीबाजार उप निरीक्षक हितेश जंघेल द्वारा टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । चौकी करहीबाजार थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 281/2021 धारा 67बी IT एक्ट के आरोपी मुकेश वर्मा पिता पुनाराम वर्मा , उम्र 24 वर्ष, पता ग्राम खैरा चौकी करहीबाजार को दिनांक 20/11/2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
विदित हो कि सरकार के द्वारा सोशल मिडिया में किसी महिला या बच्चों पर पोर्नोग्रापी को मोबाईल में अपलोड, डाउनलोड व शेयर करने पर रोक लगाया गया है उसके उपरांत भी कुछ व्यक्तियों के द्वारा उक्त प्रकार की हरकत कर अन्य व्यक्तियों के मोबाईल में शेयर किया जा रहा है
आरोपी मुकेश वर्मा के द्वारा प्रतिबंधित साइड से चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो डाऊनलोड कर वायरल करने संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसपर मुकेश वर्मा पिता पुनाराम वर्मा , उम्र 24 वर्ष, पता ग्राम खैरा को घटना में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त कार्यवाही में आरक्षक डोरीलाल कटकवार, विकाश कुर्रे, समीर पाठक, सायबर सेल से कुमार जायसवाल, नेहा तिवारी का विशेष योगदान रहा ।