नई दिल्ली:– लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “आपका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार है।”उन्होंने केंद्र सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए यह टिप्पणी की। राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस सांसद के इस बयान के बाद सत्तापक्ष की ओर से भी प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है।
