नई दिल्ली:– उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। IMD के अनुसार 23 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मध्य और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। इन इलाकों के लोगों को मानसून की बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका
आपको बता दें, कि मानसून ने 22 जून को भारत के कुछ हिस्सों में प्रगति की है। अगले 48 घंटों में के अंदर तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के बचे क्षेत्रों में मानसून अपना असर दिखा सकता है। इसके बाद वहां भारी बारिश होने की संभावना बतायी जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है। वहीं दुसरी तरफ बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इन सभी राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जतायी जा रही है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी 23 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ स्थानों पर बिजली गरज-चमक सकती है, इसके साथ कुछ हिस्सों भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज दिन का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के करीब रहेगा। इसकी वजह से लू के थपेड़ों में कुछ कमी आएगी, हालांकि पूरी राहत अभी नहीं मिलेगी। मौसम में नमी होने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस महसूस होगी।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इन हिस्सों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि कुछ पूर्वी जिलों में उमस बनी रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
बिहार मे भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी
बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम काफी खराब रह सकता है। कुछ जिलों मे भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। पटना में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
