रायपुर:- छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाको में मौसम शुष्क बना रहा. सरगुजा और बस्तर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, 29 सितम्बर को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आज हल्की बारिश की संभावना
प्रदेश के किसी भी जिले में आज मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अगले दो दिनों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
प्रदेश के कई इलाकों में शुष्क रहा मौसम
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को मौसम शुष्क रहा. सरगुजा और बस्तर जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. कुसमी और बैकुण्ठपुर में 1 सेमी बारिश हुई। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 33 डिग्री सेल्यियस और पेंड्रा रोड में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
