छत्तीसगढ़:– रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को बहाल कर दिया है. जिसमें रायपुर बिलासपुर और बिलासपुर रायपुर मेमू ट्रेन भी शामिल है. बताया जा रहा है कि निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच गर्डर लॉन्चिंग की वजह से इन ट्रेनों को निरस्त किया गया था. लेकिन अब इन ट्रेनों को बहाल किया गया है. यह सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेगी. ट्रेनों के बहाल होने की वजह से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है. क्योंकि रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों के निरस्त होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को अच्छी खबर है. क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से निरस्त हुई ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है. ऐसे में नियमित आने जाने वाले यात्रियों को अब फिर से आने जाने में आसानी होगी.
रायपुर बिलासपुर मेमू ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब यात्रियों को यह ट्रेन फिर से बहाल होने से फायदा होने वाला है. 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू वहीं गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेन शुरू हो चुकी है.
वहीं गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन को भी 17 और 19 अप्रैल को बहाल कर दिया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से चलेगी. 17 और 19 अप्रैल से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा.
रायपुर रेलवे मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन के तहत रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा था. जिसके चलते रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग को ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक कर दिया गया था. जिसके चलते ट्रेनों को निरस्त किया गया था.
इन ट्रेनों के फिर से बहाल होने से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है. क्योंकि रायपुर से बिलासपुर के बीच लोगों का सफर इस ट्रेन के सहारे होता था. लेकिन इसके निरस्त होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
यह सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से चलेगी. ऐसे में यात्रियों के लिए यह भी फायदेमंद होने वाला है. क्योंकि उन्हें अपने समय में बदलाव नहीं करना पड़ेगा. इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री भी परेशान हो रहे थे.
