Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » घर बनवाने के लिए भी पीएफओ से मिलेगा पैसा, जानें लिमिट और प्रोसेस…
    News

    घर बनवाने के लिए भी पीएफओ से मिलेगा पैसा, जानें लिमिट और प्रोसेस…

    By Tv 36 HindustanApril 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की स्थापना की गयी है. इसमें कर्मचारी के सैलरी से कुछ हिस्सा कटकर खाते में जमा होता है और उतना ही कंपनी के द्वारा भी हर महीने जमा किया जाता है. आपके जमा राशि पर सरकार के द्वारा सालाना बेहतर ब्याज दिया जाता है. हालांकि, बेहद जरूरी होने पर आप इस जमा राशि में से कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं. ईपीएफओ के द्वारा पैसा निकासी के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनायी गयी है. पूरा और आंशिक रूप से फंड की निकासी के लिए कुछ नियम बनाये गए हैं. अगर आप भी अपने ईपीएफओ खाते से पैसा निकालने का विचार कर रहे हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर रहे हैं.

    कब निकाल सकते हैं पूरा पैसा

    कोई भी कर्मचारी अपने ईपीएफओ खाते से रिटायर के बाद पूरी राशि की निकासी कर सकता है. वहीं, अगर किसी कारण से कर्मचारी एक महीने से ज्यादा बेरोजगार रहता है तो भी वो अपने खाते से 75 प्रतिशत रकम निकाल सकता है. वहीं, अगर अगले दो महीने में भी उसे नौकरी नहीं मिलती है तो ईपीएफओ में जमा 25 प्रतिशत राशि भी वो निकाल सकता है. कर्मचारी की मृत्यु होने की स्थिति में ईपीएफओ खाते में जमा पूरा पैसा ब्याज सहित कर्मचारी के द्वारा नामित व्यक्ति के खाते में भेज दिया जाता है.

    इन कामों के लिए भी निकास सकते हैं पैसा

    आप पैसे की आंशिक निकासी इमरजेंसी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कर सकते हैं. इसके लिए कुछ नियम है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

    मेडिकल इमरजेंसी: अपने बीमार होने या अपने परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने की स्थिति में आप अपने पीएफ खाते से निकासी कर सकते हैं. आप बेसिक पे का छह गुना रकम या फिर कर्मचारी के हिस्से में कुल जमा और ब्याज राशि में से जो भी कम होगा, उतना पैसा निकास सकते हैं.

    शादी के लिए निकासी: आप अपनी, बेटी या भाई-बहन की शादी के लिए पीएफ खाते से पैसों की निकासी कर सकते हैं. हालांकि, इस निकासी के लिए आपका पीएफ खाता कम से कम सात साल पुराना होना चाहिए. शादी के लिए आप कुल जमा का 50 प्रतिशत हिस्सा निकाल सकते हैं.

    जमीन या घर खरीदने या बनवाने के लिए: आप अपने पीएफ खाते से जमीन या घर खरीदने के लिए पैसे की निकासी कर सकते हैं. इसके लिए आपकी सर्विस पांच साल का होना जरूरी है. ईपीएफओ के नियम के अनुसार, जमीन खरीदने के लिए कर्मचारी पीएफ से अपनी बेसिक और महंगाई भत्ते के 24 गुना तक रकम और 36 गुना रकम घर खरीदने के लिए निकास सकते हैं.

    Post Views: 1,085

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Raw coal is a tonic for plants Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपौधों के लिए टॉनिक है कच्चा कोयला, खाद में मिलाकर ऐसे करें इस्तेमाल-फिर देखें फायदा…
    Next Article हेल्दी स्किन की है चाहत, अभी अपने डाइट में शामिल करें ये कोलेजन रिच सुपरफूड
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या आप जानते है मुंह से निकले एक-एक अपशब्द का हिसाब रखता है यह ग्रह, चुन- चुन कर देता है फल …

    August 5, 2026

    सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

    August 5, 2026

    प्रदेश में इन्हें प्रतिवर्ष मिलेंगे 12 से 24 हजार रुपये, आवेदन आमंत्रित…

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या आप जानते है मुंह से निकले एक-एक अपशब्द का हिसाब रखता है यह ग्रह, चुन- चुन कर देता है फल …
    • सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
    • मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…
    • प्रदेश में इन्हें प्रतिवर्ष मिलेंगे 12 से 24 हजार रुपये, आवेदन आमंत्रित…
    • प्रदेश सरकार सख्त, 3 साल से एक ही जगह जमे अफसर-कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर, आदेश हुआ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?