Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रिलायंस जियो के बहुप्रतिक्षित जियोफोन नेक्स्ट की बुकिंग शुरू
    तकनीकी

    रिलायंस जियो के बहुप्रतिक्षित जियोफोन नेक्स्ट की बुकिंग शुरू

    By Tv 36 HindustanNovember 1, 2021Updated:November 1, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवायें देने वाली कंपनी रिलायंस जियो के बहुप्रतिक्षित जियोफोन नेक्स्ट की बुकिंग शुरू हो गई है। यह फोन दीवाली से उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को जियो ने गूगल के साथ डिजाइन किया है। गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम ‘प्रगति’ और क्वालकॉम के प्रोसेसर से लैस जियोफोन नेक्स्ट से कंपनी को ग्राहकों की संख्या में बढोतरी की उम्मीद है।
    जियोफोन नेक्स्ट की बुकिंग तीन तरीकों से की जा रही है। पहला तरीका है कंपनी की वेबसाइट पर , दूसरा ग्राहक अपने व्हाट्सऐप से 7018270182 पर ‘हाय’ लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। तीसरा तरीका है जियोमार्ट डिजिटल रिटेल स्टोर पर जा कर फोन बुक कराना। जियोमार्ट डिजटल के करीब 30 हजार स्टोर पार्टनर है। एंट्री लेवल फोन पर देश में पहली बार कंज्यूमर लोन दिया जा रहा है। जियो ने इसके लिए बड़ी तैयारी की है।
    विशलेषकों का मानना है कि इससे ने केवल जियो की ग्राहक संख्या में इजाफा होगा बल्कि जियो का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू भी बढ़ेगा। देश में 30 करोड़ के करीब 2जी ग्राहक हैं और जियो अपने जियोफोन नेक्स्ट से बहुत बड़ी संख्या में इन ग्राहकों को अपनी और खींच सकता है। जियो के मालिक मुकेश अंबानी पहले ही 2जी मुक्त भारत का नारा देकर अपनी रणनीति जाहिर कर चुके हैं।
    वैसे तो जियोफोन नेक्स्ट में किसी भी स्मार्टफोन की सभी खूबियां मौजूद हैं परंतु जियो ने 2जी ग्राहकों को 4जी की तरफ खींचने के लिए डिवाइस कीमत कम रखने की कोशिश की है। जियोफोन नेक्स्ट की सबसे बड़ी विशेषता है इसका एंट्री प्राइज। वैसे तो जियोफोन नेक्सट की कीमत 6499 रूपये है पर इसे 1999 रूपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। बकाया भुगतान को किस्तों में चुकाना होगा और उसे भी मोबाइल टैरिफ प्लान के साथ बंडल कर दिया गया है। यह बंडल प्लान 300 रूपये से शुरू होते हैं और 600 रूपये प्रतिमाह तक जाता है।
    जियो और गूगल दोनों ही टेक्नॉलोजी दिग्गजों ने जियोफोन नेक्स्ट पर बड़ा दांव खेला है। फोन की लॉचिंग पर बोलते हुए जाने माने कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा – मैं डिजिटल क्रांति की शक्ति में दृढ़ विश्वास रखता हूं। कनेक्टिविटी प्रदान कर हमने 135 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर और सशक्त बनाने की कोशिश की है और अब हमारा स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट उनकी जिंदगी बदल देगा”
    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जियोफोन नेक्स्ट को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा, “जियोफोन नेक्स्ट भारतीयों के लिए डिज़ाइन किया गया किफ़ायती स्मार्टफोन है। यह डिवाइस प्रत्येक भारतीय को इंटरनेट से जुड़ने का अवसर देगा। फोन से जुड़ी इंजीनियरिंग और डिजाइन चुनौतियों को हमारी टीमों ने मिलकर हल किया। मैं यह देखने को उत्साहित हूं कि लाखों लोग इन स्मार्टफोन का उपयोग कैसे करेंगे।”

    Post Views: 0

    Jagdalpur districtजियोफोन नेक्स्ट
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCORONA CHHATTISGARH: त्योहार के सीजन में स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी टेंशन, ये है वजह
    Next Article सब्यसाची मुखर्जी ने नरोत्तम की चेतावनी के बाद मंगलसूत्र के विवादित विज्ञापन काे लिया वापस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब लाइव स्ट्रीम होगी ज्यादा कमाई, जानिए ऐसे काम करेगा नया सिस्टम…

    July 9, 2026

    क्या भारत में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम का यह फीचर केंद्र सरकार की META को सख्त चेतावनी…

    July 5, 2026

    अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी …

    July 2, 2026

    iPhone 18 में मिलेगा बड़ा AI अपग्रेड 12GB RAM के साथ और स्मार्ट होगी…

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
    • राजधानी मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट…
    • लोकसभा में इस दिन पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव…
    • CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान, मांगों पर सहमति के बाद लिया ये फैसला…
    • आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?