Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूरे कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड करूंगा सीएम के ‘घर’ में डॉक्टर ने की महिला से छेड़खानी…
    अपराध

    पूरे कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड करूंगा सीएम के ‘घर’ में डॉक्टर ने की महिला से छेड़खानी…

    By Tv36 HindustanDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में जिला महिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने के लिए उसे पूरे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर धमकाया और गालियां दीं। मामला उजागर होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, गुलरिहा की महिला इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर ने उन्हें पेट का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद महिला अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंची। पीड़िता के मुताबिक कमरे में प्रवेश करते ही आरोपी ने उसे ऊपर से नीचे तक घूरना शुरू कर दिया। फिर पर्चा देखने के बाद कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए कपड़े पूरी तरह उतारने होंगे। महिला का कहना है कि उसने आपत्ति जताई, जिसके बाद भी आरोपी उसे न्यूड होने के लिए दबाव बनाता रहा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

    जबरदस्ती की कोशिश का भी आरोप
    आरोप है कि जब विरोध किया अभिमन्यु गुप्ता ने उसका मुंह दबा दिया। गालियां दीं और जोर-जबरदस्ती की कोशिश की। किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर शोर मचाया। इसके बाद आरोपी ने धमकाया और उसे कमरे से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने अस्पताल प्रशासन समेत कई जगह शिकायत की। मगर, सुनवाई नहीं होने पर वह कोतवाली थाने पहुंची और तहरीर दी। पीड़ित परिवार की मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई
    अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
    कोतवाली पुलिस ने आरोपी अभिमन्यु गुप्ता के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 1,035

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभेष बदलकर 37 साल तक पुलिस को छलता रहा इसने कराई तुरंत गिरफ्तारी…
    Next Article धुरंधर के लिए इस एक्टर को मिलेगा ऑस्कर फिल्म में धांसू एक्टिंग ने लूट ली महफिल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत के जरिए जगाया जनभावना का भाव, 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का ये जलाने का किया आह्वान…

    September 15, 2026

    ₹2000 से ऊपर UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर, चार्ज लगेगा या नहीं जानिए नए नियम…

    September 15, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास…

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय…
    • सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत के जरिए जगाया जनभावना का भाव, 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का ये जलाने का किया आह्वान…
    • ₹2000 से ऊपर UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर, चार्ज लगेगा या नहीं जानिए नए नियम…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास…
    • एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?