Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » रजिस्ट्री में क्रांतिकारी सुधार: अब नहीं लगाना होगा तहसील के चक्कर, घर बैठे हो सकेगी पूरी प्रक्रिया…
    RAIPUR

    रजिस्ट्री में क्रांतिकारी सुधार: अब नहीं लगाना होगा तहसील के चक्कर, घर बैठे हो सकेगी पूरी प्रक्रिया…

    By Tv 36 HindustanMay 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ में भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया में 10 क्रांतिकारी सुधार लागू किए गए हैं. बुधवार को बलौदाबाजार जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में इन सुधारों की जानकारी दी गई. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा ने इन सुधारों को भूमि स्वामी, किसानों और आम लोगों के लिए समय, शक्ति और धन की बचत करने वाला कदम बताया.

    अब रजिस्ट्री के बाद सीधे नामांतरण, नहीं होगी फर्जीवाड़े की गुंजाइश: मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रजिस्ट्री को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाया है. अब रजिस्ट्री के तुरंत बाद नामांतरण की प्रक्रिया स्वतः संपन्न होगी. लोगों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. साथ ही आधार आधारित सत्यापन से फर्जी रजिस्ट्री की संभावनाएं भी खत्म होगी. जिससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी.

    मंत्री ने कहा कि अब तहसीलदारों को राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि सुधार का अधिकार दे दिया गया है, जिससे प्रक्रिया में तेजी आई है. वहीं जिओ-रेफरेंसिंग के जरिए सीमांकन भी बिना विवाद के किया जा सकेगा.

    कलेक्टर ने बताया सुधारों का ज़मीनी असर: कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि जिले की तीन तहसीलों में यह प्रणाली लागू हो गई है. अब भूमि क्रय-विक्रय में पारदर्शिता बढ़ेगी. रजिस्ट्री के साथ ही बी-1, खसरा जैसे दस्तावेज स्वतः अपडेट हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि अब दस्तावेजों को मोबाइल से भी देखा और डाउनलोड किया जा सकता है.

    10 बड़े सुधार जो बनाएंगे रजिस्ट्री को आसान और पारदर्शी

    आधार आधारित सत्यापन
    फर्जी रजिस्ट्री पर रोक
    रजिस्ट्री खोज एवं सत्यापन की सुविधा
    ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाणपत्र
    स्टाम्प और रजिस्ट्री शुल्क का कैशलेस भुगतान
    व्हाट्सएप सेवाओं के माध्यम से दस्तावेज़ों की उपलब्धता
    डिजी लॉकर सेवाओं से दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा
    रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण
    घर बैठे स्टाम्प सहित दस्तावेज तैयार करने की सुविधा
    घर बैठे ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा
    रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण की प्रक्रिया.

    कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद:
    कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

    Views: 1,400
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleRBI भरने जा रही मोदी सरकार का खजाना, जानें क्यों आरबीआई कर रही मदद…
    Next Article चाची थी ब्यूटीफुल, फिदा हो गए भतीजे, एक करने लगा गुफ्तगू, तो दूसरा आ गया टच में, आंखों में चुभे चाचा तो कर दिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज खिली रहेगी धूप, बारिश के आसार कम; जानें रायपुर समेत प्रदेश के मौसम का हाल…

    October 20, 2026

    स्वयं मैदान में उतरे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक, चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

    October 18, 2026

    16-17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में सजेगी पारंपरिक गरबा की भव्य महफिल, बॉलीवुड की ये अभिनेत्री होंगी मुख्य अतिथि…

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ द्वारा सरपंचों के हक की निर्णायक हुंकार…

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…
    • करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…
    • दर्री और पतोरा में ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसानों को किया जागरूक…
    • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, इस वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान…
    • राहुल गांधी को मानहानि मामले में राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?