कोरबा, 12 जनवरी। मीडिल स्कूल बिंझरा में जहां जिले के अन्य विद्यालय की तरह विद्यालय बंद है।आनलाइन क्लास व व्हाटस अप के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जा रहा है,परंतु बच्चों का विद्यालय के प्रति लगाव सतत बना हुआ है।विगत कुछ माह पहले पूर्व छात्र परिषद सरस्वती उमावि दर्री के द्वारा आनलाइन हिन्दी दिवस सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे मिडील स्कूल बिंझरा की कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी सरस्वती कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता मे न केवल कोरबा जिले वरन छत्तीसगढ राज्य के साथ साथ अन्य राज्यों के प्रतिभागी भी शामिल हुये थे।
अवकाश व कोरोनाकाल में विद्यालय बंद होने के कारण प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने समिति के हर्षवर्धन, मनीष अग्रवाल से प्राप्त विजेता शील्ड को छात्रा के घर जाकर भेंट किया गया।
इस अवसर पर उनके माता पिता के साथ विद्यालय अध्ययन रत पडोस की छात्रा अनुपमा,कोमलता आदि भी कोविड प्रोटोकोल का पालन के साथ बधाई देने उपस्थित रही।
इसी प्रकार अपने जन्मदिन पर कक्षा छठवी की छात्रा कुमारी अंजनी अपने दो सहेलियो आन्या आदि के साथ विद्यालय आई व प्रधान पाठक सर्वेश सोनी व शिक्षक फत्तेसिह नेटी से विद्यालय गेट पर ही अपने स्वयं के द्वारा मिट्टी से निर्मित मां सरस्वती व प्रथम देव गणेश की मूर्ति भेंट की ।
प्रधानपाठक ने जब बालिका के आज जन्मदिन के बारे मे जाना तो जन्मदिन बधाई और शुभकामना कार्ड कलम भेंट कर घर पर ही सुरक्षित रहते हुये मास्क, सैनेटाईजर व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये अध्ययन करते रहने आभासी क्लास मे जुडे रहने की सलाह दी।प्रधानपाठक ने इस प्रकार क्रियेटिव से जुड़े रहने वाले सभी छात्र छात्राओ को बधाई दी व सतत कोविड प्रोटोकोल का ध्यान रखने की अपील की ।
Previous Articleजब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पे विश्वास नहीं कर सकते – युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश देवांगन
Next Article व्हाट्सएप के नए अपडेट तैयार हुए बेहतरीन फीचर