नई दिल्ली, । कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर आती है, तो फैंस उसे बस देखते ही रह जाते हैं। भूल-भुलैया 2 के बाद एक बार फिर से कार्तिक-कियारा की जोड़ी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई।
प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष की रिलीज के बीच रोमांटिक फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और आते ही ऑडियंस को अपना बना लिया।पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़ के साथ ओपनिंग की और सात दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहराते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
सत्यप्रेम की कथा का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुआ इतना कलेक्शनकार्तिक आर्यन की लास्ट रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने उनके करियर को एक बार फिर से ट्रैक पर लाकर उनके स्टारडम को कायम रखा है। 9 करोड़ से शुरुआत करने वाली फिल्म ने वीकेंड पर शनिवार और रविवार को जबरदस्त बिजनेस किया।
सोमवार को 4.21 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 4.05 करोड़ की कमाई की। हालांकि, बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई और फिल्म ने सातवें दिन टोटल 3.95 करोड़ का बिजनेस किया।इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 50.71 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिस तरह से ये फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
वर्ल्डवाइड कार्तिक-कियारा की फिल्म ने की इतनी कमाईकार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ इंडिया में तो काफी अच्छा बिजनेस कर रही है, लेकिन दुनियाभर में कमाई के मामले में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 66.7 करोड़ की टोटल कमाई की है।