।नई दिल्ली, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) से अजित पवार की बगावत के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। इस बीच आज शरद पवार दिल्ली में एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर अपनी ताकत दिखाने वाले हैं।
NCP प्रमुख दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए अपने आवास सिल्वर ओक से रवाना भी हो चुके हैं।पार्टी नेताओं को एकजुट रखने की कोशिशशरद पवार की इस बैठक में पार्टी के सभी पार्टी प्रमुखों और प्रदेश के नेताओं के जुटने की उम्मीद है। इस बैठक के जरिए पवार पार्टी के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में होंगे।