मध्यप्रदेश :– पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते दिन के साथ साथ रात में भी गरम हवा चलनी शुरू हो गई है। जिसको देखते हुए कई जिलों के कलेक्टरों ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। जिसमें टीकमगढ़, दमोह, सतना, डिंडोरी , रायसन, अनूपपुर आदि जिले शामिल है। इस सबंधं में कलेक्टरों ने आदेश भी जारी कर दिए है।
