मध्य प्रदेश :– इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जहां एक तरफ तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। तो वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जेब में प्याज लेकर जनसभा कर रहे है। सिंधिया का कहना है की प्याज हम्हे गर्मी और लू से बचाता है। यह देसी तरीका है। लेकिन फायदेमंद है। सिंधिया का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
