Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनपद पंचायत की बैठक में पीएचई के एसडीओ को हटाने का प्रस्ताव पारित, जल जीवन मिशन में लापरवाही पर फूटा जनप्रतिनिधियों का…
    छत्तीसगढ

    जनपद पंचायत की बैठक में पीएचई के एसडीओ को हटाने का प्रस्ताव पारित, जल जीवन मिशन में लापरवाही पर फूटा जनप्रतिनिधियों का…

    By Tv36 HindustanApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– जनपद पंचायत फिंगेश्वर की विशेष बैठक में अधिकारियों के रवैये से व्यथित जनपद सदस्यों ने पीएचई के अनुविभागीय अधिकारी नवीन साहू को जनहित में तत्काल हटाने संबंधी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन योजना में व्यापक लापरवाही एवं मनमानी से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति में हो रही अनियमितता पर जमकर चर्चा हुई। जनपद सदस्यों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर आम जनता परेशान है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस दिशा में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

    जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता की कमी एवं पानी की समस्या तथा बोर खनन पर लापरवाहीपूर्वक जवाब देने के कारण एसडीओ नवीन साहू को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी अधिकारी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शासन को अनुशंसा की जाएगी। वही, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि बैठक में जब पीएचई विभाग से पिछले एक वर्ष में बोर खनन की जानकारी ली गई तो पता चला कि एक भी बोर खनन नहीं किया गया है। विभागीय मशीन पिछले 6 महीने से खराब है और 1 मशीन देवभोग में कार्यरत है। विभाग के पास नट-बोल्ट खरीदने के लिए पैसा नहीं है। नवीन साहू ने बताया कि मशीन खराब की जानकारी जिला अधिकारियों को दी गई है। हम अपने जेब से नहीं बनवा सकते। इसी कारण इस वर्ष एक भी बोर खनन नहीं हो पाया है।
    बैठक में जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि अब जवाबदेही तय होगी और काम के प्रति लापरवाह रवैया अपनाने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस निर्णय को जनपद क्षेत्र में प्रशासनिक जवाबदेही की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। बैठक में जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, उपाध्यक्ष सतीश यादव, सभापति नंदू यादव, दिलीप साहू, मंजू साहू, राधेश्याम साहू, नीतू साहू, हीरामणी साहू, आशीष पांडे, सीमा शर्मा, रामेश्वरी कुर्रे, नीता साहू, गोदावरी साहू, रूखमणी सिंह, उमा साहू मौजूद थे।
    बॉक्स में
    जल जीवन मिशन की बदहाली के पांच मुख्य बिंदु:

    1. 36 करोड़ की योजना अधर में: फिंगेश्वर नगर पंचायत में 2022-23 में 36 करोड़ की अमृत जल जीवन मिशन योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन 90% काम पूरा होने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा।
    2. पुरानी पाइपलाइन तबाह: नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान पुरानी लाइन को बेतरतीब तरीके से तोड़ दिया गया, जिससे वैकल्पिक व्यवस्था भी ठप हो गई।
    3. सरगी नाला का एनीकेट सूखा: योजना के तहत पानी रोकने के लिए बनाया गया एनीकेट बांध में पानी का अभाव है, जिससे टंकी तक पानी नहीं पहुंच रहा।
    4. टैंकर व्यवस्था भी फेल: नगर पंचायत द्वारा टैंकर से पानी दिया जा रहा है, पर यह सिर्फ कुछ वार्डों तक सीमित है। अधिकांश वार्डो में पेयजल की भारी किल्लत है।
    5. केंद्र की डेडलाइन मिस: जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक हर घर नल से जल का लक्ष्य था, लेकिन ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में 70 प्रतिशत से ज्यादा घर अब भी वंचित हैं।
    Post Views: 105

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइतनी डिग्री की गर्मी में प्याज लेकर घूम रहे सिंधिया, कहा – में जमीन से जुड़ा हुआ इंसान हूँ, AC नहीं चलाता…
    Next Article यशवंत साहू को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का महामंत्री, समाज में उत्साह की लहर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ऊटी में दिखी अजय देवगन संग स्टारकास्ट, इस एक्टर की एंट्री से बढ़ा एक्साइटमेंट…

    April 27, 2026

    मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में प्रदेश देश में अव्वल, मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान…

    April 27, 2026

    यशवंत साहू को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का महामंत्री, समाज में उत्साह की लहर…

    April 27, 2026

    इतनी डिग्री की गर्मी में प्याज लेकर घूम रहे सिंधिया, कहा – में जमीन से जुड़ा हुआ इंसान हूँ, AC नहीं चलाता…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऊटी में दिखी अजय देवगन संग स्टारकास्ट, इस एक्टर की एंट्री से बढ़ा एक्साइटमेंट…
    • मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में प्रदेश देश में अव्वल, मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान…
    • यशवंत साहू को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का महामंत्री, समाज में उत्साह की लहर…
    • जनपद पंचायत की बैठक में पीएचई के एसडीओ को हटाने का प्रस्ताव पारित, जल जीवन मिशन में लापरवाही पर फूटा जनप्रतिनिधियों का…
    • इतनी डिग्री की गर्मी में प्याज लेकर घूम रहे सिंधिया, कहा – में जमीन से जुड़ा हुआ इंसान हूँ, AC नहीं चलाता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?